Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुंबई : जेएनयू हिंसा को लेकर मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर विरोध प्रदर्शन के दौरान फ्री कश्मीर का नारा
  • देश

मुंबई : जेएनयू हिंसा को लेकर मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर विरोध प्रदर्शन के दौरान फ्री कश्मीर का नारा

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capture-17

मुंबई  राजधानी दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार शाम हुई हिंसा के खिलाफ देश के कई राज्यों में जमकर विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला रहा है। वहीं, मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर जेएनयू हिंसा के विरोध में प्रदर्शन के दौरान भारत विरोधी पोस्टर भी लहराए गए।

विरोध प्रदर्शन के हैरान एक लड़की को पोस्टर लहराते हुए देखा गया जिसमें ‘फ्री कश्मीर’ का नारा लिखा हुआ था, जो अपने आप में हौरान करने वाला है। यहीं नहीं कई अन्य प्रदर्शनकारियों के हाथ में भी ऐसे ही पोस्टर थे जिनपर आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषाओं का प्रयोग किया गया था।

वहीं अब इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर  मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से सवाल किया है। उन्होंने कहा कि ये प्रदर्शन किस लिए है? फ्री कश्मीर के पोस्टर क्यों हैं? हम मुंबई में ऐसे अलगाववादी तत्वों को कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं? मुख्यमंत्री कार्यालय से 2 किमी दूर आजादी गैंग फ्री कश्मीर के नारे लगा रही? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे क्या आप भारत विरोधी फ्री कश्मीर अभियान को अपनी नाक के नीचे बर्दाश्त होने देंगे ???

कुछ पोस्टरों में ‘एबीवीपी पर प्रतिबंध’ का आह्वान किया गया, जबकि कुछ अन्य में जेएनयू के साथ खड़े होने की बात लिखी थी। इस विरोध-प्रदर्शनों में कई मशहूर फिल्‍मी हस्तियां भी नजर आईं। गेटवे ऑफ इंडिया पर हुए विरोध प्रदर्शन में अनुराग कश्यप, अनुभव सिन्हा, तापसी पन्नू, जोया अख्तर, दीया मिर्जा, राहुल बोस जैसे कलाकार शामिल हुए। 

जेएनयू में रविवार शाम हुई हिंसा के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एबीवीपी और वामपंथी छात्र संगठन एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं। इस हिंसक घटना में छात्रसंघ अध्‍यक्ष सहित 34 छात्र घायल हुए हैं, जिनको एम्‍स समेत कई अस्‍पतालों में भर्ती कराया गया था। 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मौसम का बदला मिजाज दिल्ली में बारिश के साथ पड़ेंगे ओले, फिर से वापस आएगी कंपकंपाने वाली ठंड
Next: जेएनयू हिंसा : कुछ छात्र संघ अध्यक्ष आईशी घोष पर दर्ज की गईं

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 days ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 days ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.