Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हार्दिक पंड्या ‘कॉफी विद करण’ विवाद पर पहली बार बोले, ‘गेंद मेरे पाले में नहीं थी’
  • खेल

हार्दिक पंड्या ‘कॉफी विद करण’ विवाद पर पहली बार बोले, ‘गेंद मेरे पाले में नहीं थी’

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-6-2

टीम इंडिया के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनकोविक के साथ सगाई रचाई थी। जिसके चलते वो चर्चा का केंद्र बन गए थे। इसके बाद अब उन्होंने ‘कॉफी विद करण’ विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। जिससे एक बार फिर हार्दिक पांड्या सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। 

कॉफी विद करण विवाद पर पहली बार हार्दिक पंड्या ने खुलकर बयान दिया है। महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की वजह से विवादों में आने वाले इस ऑलराउंडर ने एक टीवी शो में कहा, ‘क्रिकेटर के तौर पर मुझे नहीं पता था कि ऐसा हो जाएगा। मैं एक क्रिकेटर हूं। बॉल किसी और के पाले में थी। मैं कभी भी ऐसी स्थिति में अपने आप को नहीं रखना चाहता था।’ बता दें कि इस विवाद की वजह से हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को टीम इंडिया से भी बाहर रखा गया था। दोनों ने इस मामले में माफी भी मांगी थी।

इसके बाद विवादों में घिरे हार्दिक पंड्या पर बीसीसीआई ने भी कार्रवाई की थी। तब बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही वनडे सीरीज से हार्दिक पंड्या और केएल राहुल दोनों आनन-फानन टीम इंडिया से बाहर कर दिया था। हालांकि बैन के बाद हार्दिक और राहुल ने फिर से क्रिकेट के मैदान में वापसी की और सभी फैंस से सोशल मीडिया पर माफ़ी भी मांगी थी। 

लगा था दोनों खिलाड़ियों पर जुर्माना
यह मामला तब समाप्त हुआ, जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की लोकपाल कमिटी ने हार्दिक पंड्या और केएल राहुल 20-20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। बीसीसीआई लोकपाल के फरमान के अनुसार, दोनों खिलाड़ियों ने एक-एक लाख रुपये 10 शहीद पैरा मिलिट्री फोर्स के कॉन्सटेबल की फैमिली को दिए, जबकि इतनी ही राशि ब्लाइंड क्रिकेट के लिए दिए।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल दिसंबर 2021 बनकर तैयार हो जायेगा.. ट्रेन अब सीधे कश्मीर पहुंचेगी
Next: बजट 2020:1 फरवरी को पेश होगा बजट 2020, PM मोदी की अहम बैठक

Related Stories

download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (18)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

नई दिल्ली लगातार शून्य पर आउट होना… शतक जड़ने के बाद कोहली ने बोली बड़ी बात

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.