Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बजट 2020:1 फरवरी को पेश होगा बजट 2020, PM मोदी की अहम बैठक
  • देश

बजट 2020:1 फरवरी को पेश होगा बजट 2020, PM मोदी की अहम बैठक

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
unnamed-4-2

नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र (Budget Session) 31 जनवरी से शुरू हो रहा है. बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक और दूसरा चरण दो मार्च से तीन अप्रैल तक चलेगा. बजट सत्र के बीच में करीब एक महीने का अवकाश रखा जाता है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी. नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला पूर्णकालिक बजट होगा. गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी अर्थशास्त्रियों और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र से जुड़े एक्सपर्ट्स के साथ मीटिंग करेंगे. इस बैठक का मकसद मौजूदा समय में अर्थव्यवस्था की मंदी पर चर्चा और इससे उबरने के लिए जरूरी उपाय होगा. यह बैठक प्री-बजट चर्चा का हिस्सा है. दिल्ली स्थित नीति आयोग के दफ्तर में यह मीटिंग रखी गई है.

इस बीच, गुरुवार को बीजेपी की प्री-बजट अहम बैठक हुई. इस बैठक में बजट को लेकर बातचीत हुई. दरअसल, बीते 19 दिसंबर 2019 से 14 जनवरी 2020 तक सेक्टोरल बैठक चल रहा है. यह अभियान संगठन महामंत्री बीएल संतोष और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा  के नेतृत्व में चलाया जा रहा है. इस बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी शामिल हुईं. बता दें कि इस बैठक के लिए 11 में से 7 सेक्टर के अधिकारी शामिल हुए. इनमें ऑटोमोबाइल रियल सेक्टर, फार्मा, बीमा, जैसे कई सेक्टर शामिल हैं.

इस बीच, पीएम मोदी ने आम बजट को लेकर आम लोगों से सुझाव मांगे हैं. बीते बुधवार को एक ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा, “केंद्रीय बजट 130 करोड़ भारतीयों की आशा, आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है और भारत को विकास की दिशा में आगे बढ़ता है. मैं आप सभी को इस वर्ष के बजट के लिए अपने विचारों और सुझावों को साझा करने को आमंत्रित करता हूं.” अगर आप पीएम मोदी को बजट से जुड़े सुझाव देना चाहते हैं तो MyGov पर विजिट करना होगा.

Post navigation

Previous: हार्दिक पंड्या ‘कॉफी विद करण’ विवाद पर पहली बार बोले, ‘गेंद मेरे पाले में नहीं थी’
Next: 10 जनवरी चन्‍द्र ग्रहण इस बार अद्भुत होगा चांद का दीदार

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.