Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • VIDESH VIBHAAG: कुलभूषण जाधव को राजनयिक संपर्क मुहैया कराने के लिये काम कर रहा है
  • विदेश

VIDESH VIBHAAG: कुलभूषण जाधव को राजनयिक संपर्क मुहैया कराने के लिये काम कर रहा है

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments

जाधव को पाकिस्तान में एक सैन्य अदालत द्वारा सुनाई गई मौत की सजा पर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय द्वारा पाक को “प्रभावी समीक्षा और पुनर्विचार” तथा उसे राजनयिक संपर्क मुहैया कराने के आदेश दिये जाने के बाद पाक की तरफ से यह कदम उठाया जा रहा है।

भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी जाधव (49) को अप्रैल 2017 में बंद कमरे में हुई सुनवाई के बाद पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने “जासूसी और आतंकवाद” के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी। उसे सजा सुनाए जाने पर भारत की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया की गई थी।

जाधव के लिये राहत की बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की 16 सदस्यीय पीठ ने 17 जुलाई को 15-1 के बहुमत से उन्हें मृत्युदंड दिये जाने पर रोक लगा दी थी और पाया था कि पाकिस्तान ने जाधव की गिरफ्तारी के बाद उसे राजनयिक पहुंच मुहैया कराने के भारत के अधिकार का उल्लंघन किया है।

विदेश विभाग के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने यहां अपनी साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान संवाददाताओं को बताया, “हमनें (पूर्व में) कहा था कि राजनयिक संपर्क मुहैया कराया जाएगा और (अब) उस पर काम शुरू हो चुका है।”

फैसल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिये मध्यस्थता के प्रस्ताव का भी स्वागत किया। उन्होंने इस प्रस्ताव पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर “हैरानगी” व्यक्त की।

उन्होंने कहा, “हमारा रवैया बातचीत आधारित है, यह संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर आधारित है और यह ऐसा ही रहेगा।” भारत ने ट्रंप के प्रस्ताव को दृढ़ता से खारिज करते हुए कहा था कि उसका रुख स्थायी रूप से यह रहा है कि पाकिस्तान के साथ सभी लंबित मुद्दे द्विपक्षीय रूप से सुलझाए जाएं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: PAK PM इमरान खान: के अमेरिकी दौरे के बाद वॉशिंगटन ने गुरुवार को कहा कि अब समय किए गए वादों को पूरा करने का है
Next: SALMAN KHAN: एक बार फिर मामा बनने वाले हैं, दूसरी बार प्रेग्नेंट हुई बहन अर्पिता

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 month ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.