Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • निर्भया केस : गुनहगारों को फांसी पर टांगने के लिए यूपी के जेलों से मांगे दो जल्लाद
  • दिल्ली

निर्भया केस : गुनहगारों को फांसी पर टांगने के लिए यूपी के जेलों से मांगे दो जल्लाद

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
download-15-1

नई दिल्ली : निर्भया केस के दोषियों के खिलाफ दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट डेथ वारंट जारी कर चुकी है। इसके बाद तिहाड़ जेल प्रबंधन चारों दोषियों की फांसी की तैयारी में जुट गया है। 

तिहाड़ के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश की जेलों से दो जल्लाद उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, ये जल्लाद निर्भया मामले के चारों दोषियों की फांसी के लिए अगले दो हफ्तों में दिल्ली पहुंच सकते हैं। इनमें मेरठ जेल के पवन जल्लाद के शामिल होने की संभावना है, वहीं दूसरे जल्लाद की खोज जारी है।

22 जनवरी को होगी फांसी

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया केस में चारों आरोपियों को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी दिए जाने का डेथ वारंट जारी किया है। इसे लेकर ही तिहाड़ जेल प्रशासन तेजी से तैयारियां कर रहा है। इसके लिए जल्लाद की उपलब्धता सबसे महत्वपूर्ण है। बता दें कि कोर्ट ने चारों दोषियों मुकेश, पवन गुप्ता, विनय शर्मा और अक्षय कुमार सिंह को फांसी देने का कहा है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ऋतिक रोशन का 46 बर्थडे विश किया उनकी एक्स वाइफ सुजैन ने , शेयर की स्पेशल पोस्ट
Next: आर्टिकल 370 : सुप्रीम कोर्ट , जम्मू-कश्मीर में पाबंदियों पर सुनाएगा फैसला

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.