Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • JNU हिंसा: आरोपी छात्रों को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए भेजा नोटिक
  • दिल्ली
  • देश

JNU हिंसा: आरोपी छात्रों को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए भेजा नोटिक

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-3-2

नई दिल्‍ली. जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में 5 जनवरी को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. दिल्‍ली पुलिस ने इस मामले में यूनिवर्सिटी के 9 छात्रों का फोटो सार्वजनिक कर उन्‍हें हिंसा का आरोपी बताया था. अब दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इन सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है. इन सभी आरोपी छात्रों को सोमवार (13 जनवरी 2020) को कमला मार्केट स्थित क्राइम ब्रांच के SIT दफ्तर में पेश होने को कहा गया है. इन सभी से JNU हिंसा ममाले में यहीं पर पूछताछ की जाएगी.

बता दें कि JNU में 5 जनवरी को कुछ नकाबपोशों ने छात्रों पर हमला कर दिया था, जिसमें कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए थे. इस घटना से JNU परिसर में अफरातफरी के हालात पैदा हो गए थे.

व्हाट्सएप ग्रुप के 37 लोगों की पहचान

स्टिंग में यह बात भी सामने आई थी कि हिंसा की योजना एक  व्हाट्सएप ग्रुप में बनी थी. यूनिटी अगेंस्ट लेफ्ट नामक इस ग्रुप से जुड़े 37 से अधिक लोगों की पहचान भी क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने कर ली है. क्राइम ब्रांच के अनुसार इन्हें भी जल्द ही नोटिस भेजी जाएगी.

छात्राओं को समय और जगह बताने को कहा
नौ आरोपी छात्रों में छात्राएं भी शामिल हैं. दिल्‍ली पुलिस ने उन्‍हें भी नोटिस जारी किया है. पुलिस ने छात्राओं से खुद ही पूछताछ का समय और जगह बताने को कहा गया है, ताकि वे बिना किसी दिक्‍कत के समय पर आकर पूछताछ में शामिल हो सकें. इसक अलावा आरोपी छात्रों को कमला नगर स्थित एसआईटी के कार्यालय में पेश होने को कहा गया है. पुलिस ने बताया कि पूछताछ के लिए पेश न होने वाले छात्रों को दोबारा से नोटिस जारी कर तलब किया जाएगा.

जेएनयू में हुई हिंसा के खिलाफ देश के कई हिस्‍सों में विरोध-प्रदर्शन हुआ. देश के अन्‍य शैक्षिक संस्‍थानों के छात्र भी इसमें शामिल हुए. राजनीतिक दलों के हस्‍तक्षेप के बाद इस विवाद ने राजनीतिक रूप भी ले लिया है. बता दें कि जेएनयू में वामपंथी छात्र संगठनों और ABVP एक-दूसरे पर हिंसा करने का आरोप लगा रहे हैं. वहीं, दिल्‍ली पुलिस की ओर से जारी फोटो में दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोलकाता: ममता ने CAA पर उठाए सवाल, तो मोदी बोले……
Next: राष्ट्रीय युवा दिवस जाने कुछ रोचक बाते

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.