Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नीतीश कुमार ने कहा -बिहार में एनआरसी का सवाल ही नहीं, सीएए पर संसद में चर्चा हो
  • Uncategorized

नीतीश कुमार ने कहा -बिहार में एनआरसी का सवाल ही नहीं, सीएए पर संसद में चर्चा हो

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-33

नागरिकता कानून और  NRC को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  ने बड़ा बयान दिया है। नीतीश कुमार ने दो टूक कहा कि सीएए पर बहस होनी चाहिए और अगर सभी पक्ष सहमत होते हैं तो फिर इस पर नए सिरे से विचार करना चाहिए। हालांकि इस दौरान नीतीश कुमार ने साफ किया कि बिहार में एनआरसी लागू होने का कोई सवाल ही नहीं है।

नीतीश ने कहा कि एनआरसी का कोई औचित्य नहीं है. पीएम नरेंद्र मोदी ने भी एनआरसी पर स्पष्ट कर दिया है. नीतीश ने एनपीआर का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें कुछ और भी पूछा जा रहा है, हम भी चाहते हैं कि इस विषय पर चर्चा हो. यदि सब लोग चाहेंगे तो सदन में भी चर्चा होगी. सीएम नीतीश कुमार ने इसके बाद जातिगत जनगणना का भी जिक्र किया और कहा कि हम भी चाहेंगे कि जातिगत जनगणना हो. जनगणना कास्ट बेस्ड होनी ही चाहिए.

नीतीश की सफाई
उधर, नीतीश कुमार पहले भी दावा करते रहे हैं कि बिहार में एनआरसी लागू नहीं होगा। एक बार फिर सोमवार को उन्होंने विधानसभा में यह दावा दोहराया। सीएम ने कहा, ‘बिहार में एनआरसी का कोई सवाल ही नहीं है। यह मुद्दा सिर्फ असम से जुड़ा है। पीएम नरेंद्र मोदी भी इस बारे में स्पष्ट कर चुके हैं।’

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नुस्ली वाडिया ने रतन टाटा के खिलाफ मानहानि का केस वापस लिया, 3000 करोड़ रुपए का दावा किया था ,जानें क्या है मामला?
Next: Ind vs Aus: पहला वनडे आज वानखेड़े में 13 साल बाद दोनों टीमें का होगा आमने-सामने

Related Stories

  • Uncategorized

बिजली संकट दूर करने के लिए विधायक ने मंत्री से की मुलाकात

Sarvoday Times 4 months ago 0
_ (9)
  • Uncategorized

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत ज्योतिर्लिंग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में सम्मिलत हुए

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (1)
  • Uncategorized

कौशल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, युवाओं को उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षण देने के निर्देश

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.