Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • Ind vs Aus: पहला वनडे आज वानखेड़े में 13 साल बाद दोनों टीमें का होगा आमने-सामने
  • खेल

Ind vs Aus: पहला वनडे आज वानखेड़े में 13 साल बाद दोनों टीमें का होगा आमने-सामने

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-31

भारतीय टीम साल की पहली वनडे सीरीज का आगाज आज दोपहर मुंबई में करेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलना है। मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में यह मुकाबला दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे की सीरीज का पहला मैच मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस मैदान पर दोनों टीमें 13 साल बाद आमने-सामने होंगी। यहां पर भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक तीन मैच खेले गए। इनमें भारतीय टीम सिर्फ एक ही जीत सकी। दो मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया को सफलता मिली। पिछली बार 2007 में जब दोनों टीमें यहां आमने-सामने थीं, तब टीम इंडिया दो विकेट से जीती थी। उससे पहले 1996 और 2003 में हार का सामना करना पड़ा था।

कितने बजे से शुरू होगा पहला वनडे मैच ?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी 1 बजे किया जाएगा।

रोहित, धवन और राहुल तीनों खेल सकते हैं
भारत इस मैच में अपने तीनों ओपनर रोहित शर्मा, शिखर धवन और लोकेश राहुल को टीम में शामिल कर सकती है। रोहित-धवन ओपनिंग करेंगे, तो राहुल मध्यक्रम में खेलेंगे। अब देखना यह होगा कि कोहली किस क्रम पर बल्लेबाजी करते हैं। अगर वे तीसरे पर खेलने उतरे तो राहुल चौथे नंबर पर खेलेंगे। हालांकि, कोहली ने खुद को ही नीचे रखने का इशारा किया है। वहीं, श्रेयस अय्यर पांचवें नंबर पर खेलेंगे। ऐसे में मनीष पांडेय को बाहर बैठना पड़ सकता है।

वॉर्नर, स्मिथ और लबुशाने पर सबकी नजर
ऑस्ट्रेलियाई टीम की बात करें तो पिछली बार भारत के खिलाफ पांच मैच की सीरीज में 2-0 से पिछड़ने के बाद 3-2 से जीतने पर उसके हौंसले बुलंद हैं। खास बात है कि उस समय डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ जैसे स्टार बल्लेबाज टीम में नहीं थे। इस बार दोनों के साथ टेस्ट में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले मार्नश लबुशाने भी टीम में हैं। इन तीनों पर सबकी नजरें होंगी।

दोनों टीमें

भारत– विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, रिषभ पंत, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्रा सिंह चहल, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी।

ऑस्ट्रेलिया – एरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, एश्टन एगर, पीटर हैंड्सकांब, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशाने, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एश्टन टर्नर, डेविड वार्नर और एडम जंपा।

Post navigation

Previous: नीतीश कुमार ने कहा -बिहार में एनआरसी का सवाल ही नहीं, सीएए पर संसद में चर्चा हो
Next: CAA पर माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला ने कहा – ‘दुखद और बुरा’

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 5 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.