Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय होगे ,जानिए- कौन हैं ?
  • उत्तर प्रदेश

लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय होगे ,जानिए- कौन हैं ?

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
download-2-1

यूपी कैबिनेट ने प्रदेश में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने पर मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही लखनऊ व नोएडा में पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति भी कर दी गई है। एडीजी सुजीत कुमार लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर होंगे।

यूपी में बड़ा पुलिस सुधार करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी लखनऊ और नोएडा में कमिश्नर सिस्टम को हरी झंडी दे दी है. यानी अब से दोनों शहरों में पुलिस कमिश्नर होंगे. बता दें कि मुंबई, दिल्ली समेत 15 राज्यों के 71 बड़े शहरों में कमिश्नरेट प्रणाली लागू है. यूपी सरकार का तर्क है कि इस प्रणाली के लागू होने के बाद दोनों शहरों में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी. सीएम योगी की घोषणा के बाद आईपीएस सुजीत पांडेय को लखनऊ का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है.

बता दें कि सुजीत कुमार 1994 बैच के आईपीएस अफसर हैं जिनका जन्म पटना, बिहार में एक अगस्त 1968 में हुआ था। पिछले वर्ष एक जनवरी 2019 को ही उनका प्रमोशन एडीजी पद के लिए हुआ था। आईपीएस पांडेय के पिता नरेंद्र कुमार पांडेय बिहार कैडर में आईएएस अफसर रह चुके हैं। सुजीत पांडेय सात वर्षों तक सीबीआई में भी तैनात रहे हैं।

सुजीत पांडेय नंदी ग्राम हिंसा और मुंबई ब्लास्ट जैसे कई संवेदनशील मामलों में जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वह यूपी में 12 जिलों की भी कमान संभाल चुके हैं। वह आईजी एसटीएफ की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दीपिका की ‘छपाक’ चौथे दिन भी किया दमदार प्रदर्शन…
Next: नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह होंगे, जाने कुछ एहम बाते

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.