Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दीपिका की ‘छपाक’ चौथे दिन भी किया दमदार प्रदर्शन…
  • बिजनेस
  • मनोरंजन

दीपिका की ‘छपाक’ चौथे दिन भी किया दमदार प्रदर्शन…

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
images-3

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ (Chhapaak) रिलीज तो हो गई है, हालांकि विवादों के चलते इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस (Chhapaak Box Office Collection) पर दर्शकों का कुछ खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है. जहां, दीपिका पादकुोण की फिल्म ‘छपाक’ ने वीकेंड पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया, वहीं, सोमवार को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई. बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक ‘छपाक (Chhapaak Collection)’ ने सोमवार को 2 से 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस हिसाब से दीपिका की फिल्म ने चार दिनों में 20.67 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है.


‘छपाक (Chhapaak)’ की ताकत जहां दिल छू लेने वाली इसकी कहानी है तो इसी इमोशनल कहानी को पॉवरफुल अंदाज में पेश करने वाली दीपिका पादुकोण की एक्टिंग इसकी जान है. दीपिका पादुकोण ने बहुत ही मजबूती के साथ मालती के कैरेक्टर को परदे पर जिया है, और मालती की जिंदगी की हर बारीकी को पकड़ने की कोशिश की है. फिर वह चाहे मालती का दर्द हो, खुशी हो या कोर्ट कचहरी या जिंदगी की जंग हो, हर मोर्चे पर दीपिका पादुकोण ने दिल जीता है. विक्रांत मैसी ने भी सधी हुई एक्टिंग के जरिये दीपिका पादुकोण का अच्छा साथ दिया है.

जेएनयू हिंसा में घायल हुए छात्रों से मुलाकात करने के बाद दीपिका पादुकोण और उनकी फिल्म छपाक को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। अभी भी कई जगहों पर कुछ राजनैतिक संगठन छपाक का विरोध कर रहे हैं। हालांकि इससे फिल्म की कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा है लेकिन शायद छपाक की निर्देशक मेघना गुलजार फिल्म से और ज्यादा उम्मीदें थीं। दीपिका के जेएनयू जाने पर कई फिल्मी हस्तियों के बाद अब मेघना ने भी चुप्पी तोड़ दी है।

Post navigation

Previous: CAA पर माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला ने कहा – ‘दुखद और बुरा’
Next: लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय होगे ,जानिए- कौन हैं ?

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 4 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.