Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मकर संक्रांति पर योगी आदित्यनाथ ने भगवान गोरक्षनाथ को चढ़ाई खिचड़ी
  • उत्तर प्रदेश

मकर संक्रांति पर योगी आदित्यनाथ ने भगवान गोरक्षनाथ को चढ़ाई खिचड़ी

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-27-2

गोरखपुर : मकर संक्रांति के मौके पर गोरक्षपीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गुरु गोरखनाथ को विधि-विधान से खिचड़ी अर्पित की। इसके बाद दूसरी खिचड़ी नेपाल राजपरिवार की ओर से चढ़ाई गई। फिर साधु-संतों ने खिचड़ी चढ़ाकर भगवान गोरक्षनाथ को पुष्प अर्पित किए। गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के साथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, देवी पाटन मंदिर के महंत, कालीबाड़ी के महंत समेत कई अन्य साधु संत मौजूद रहे।

गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने के लिए सोमवार से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। दूरदराज से आए श्रद्धालु मंगलवार की रात से ही मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने के लिए लाइन लगाना शुरू कर दिए थे। कंपकपाती ठंड में भी श्रद्धालुओं के हौसले बुलंद थे। वह सर्द रात में भी घंटों से लाइन लगाए हुए अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे।

मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने वालों की आ रही भीड़ को देखते हुए पूरे शहर में यातायात परिवर्तन किए गए हैं। शहर और मंदिर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस-पीएसी तैनात की गई है। पुलिस व प्रशासनिक आला अफसर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं।

मंदिर के मुख्य द्वारा से गर्भ गृह तक श्रद्धालुओं के जाने के लिए बेरिकेडिंग कर पांच रास्ते बनाए गए हैं। पुरुष और महिलाओं के लिए दो-दो रास्ते हैं। मंदिर के कर्मचारी, संस्कृत विद्यालय के छात्रों के अलावा हिंदू युवा वाहिनी, विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता मंदिर परिसर में जगह-जगह तैनात हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मौसम में बड़ा परिवर्तन : आज से फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में होगी बारिश
Next: Nirbhaya Case: क्यूरेटिव पिटिशन खारिज होने पर पिता के सामने रो पड़ा विनय,कहा एक बार गले तो लगा लो

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 9 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 9 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 9 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.