Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Nirbhaya Case: क्यूरेटिव पिटिशन खारिज होने पर पिता के सामने रो पड़ा विनय,कहा एक बार गले तो लगा लो
  • दिल्ली

Nirbhaya Case: क्यूरेटिव पिटिशन खारिज होने पर पिता के सामने रो पड़ा विनय,कहा एक बार गले तो लगा लो

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-28-2

नई दिल्ली.  राजधानी दिल्ली में 2012 में हुए निर्भया गैंगरेप केस में चारों दोषियों की फांसी की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, उनकी मौत का डर बढ़ता जा रहा है.  सुप्रीम कोर्ट से क्यूरेटिव खारिज होने के बाद निर्भया के दोषियों में सबसे अधिक बैचेन विनय शर्मा हुआ। उसकी बढ़ती बैचेनी देखकर तिहाड़ जेल प्रशासन ने उसकी निगरानी और कड़ी कर दी है। मंगलवार को उसने अपने पिता से भी मुलाकात की। उसने अपने पिता से मुलाकात करने के लिए जेल प्रशासन से आग्रह किया था। उस आग्रह को मानकर जेल प्रशासन ने मंगलवार को उसके पिता से उसकी मुलाकात करा दी। इस दौरान वह एक बार को रो भी पड़ा और उसने पिता से खुद को एक बार गले लगाने की भी गुजारिश की. । पिता से उसकी मुलाकात जेलर के ऑफिस में कराई गई।

फांसी की तारीख मुकर्रर होने के बाद निर्भया के सभी गुनहगारों को तिहाड़ जेल के कसूरी वार्ड नंबर 4 में रखा गया है. जेल सूत्रों के मुताबिक, दोषी विनय अपने पिता से मुलाकात के दौरान दो बार लड़खड़ाकर गिरने वाला था. हालांकि, जेल कर्मियों ने उसे संभाल लिया. इन चारों की सेल में टीवी लगा हुआ है, जहां वे न्यूज़ देखते रहते हैं. टीवी के जरिए ही विनय और मुकेश को क्यूरेटिव पिटीशन के खारिज होने की खबर मिली.

पटियाला हाउस कोर्ट ने 7 जनवरी को जारी किया था डेथ वॉरंट
दिल्‍ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मामले के चारों दोषियों के खिलाफ 7 जनवरी को डेथ वॉरंट जारी किया था. कोर्ट के आदेश के मुताबिक, चारों दोषियों को 22 जनवरी सुबह 7 बजे तिहाड़ जेल में फांसी पर लटकाया जाना है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मकर संक्रांति पर योगी आदित्यनाथ ने भगवान गोरक्षनाथ को चढ़ाई खिचड़ी
Next: ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक रिलीज

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 9 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 9 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 9 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.