Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अखिलेश यादव ने दी मायावती को जन्मदिन की बधाई मायावती ने दिखाए तेवर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति

अखिलेश यादव ने दी मायावती को जन्मदिन की बधाई मायावती ने दिखाए तेवर

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-44

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को बसपा सुप्रीमो मायावती को 64वें जन्मदिन (Birthday) की बधाई दी है. अखिलेश ने ट्वीट के जरिए मायावती को बधाई दी है. बता दें साल भर पहले 2019 में बसपा और सपा गठबंधन के ऐलान के दौरान अखिलेश यादव मायावती को जन्मदिन की बधाई देने उनके लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचे थे. लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद मायावती ने इस गठबंधन से किनारा कर लिया था.

अखिलेश यादव ने बुधवार को मायावती के 64वें जन्मदिन पर उनको ट्वीट कर बधाई दी लेकिन रिटर्न गिफ्ट के तौर पर कुछ नहीं मिला। इतना ही नहीं बहनजी की ओर से बधाई पर धन्यवाद कहना भी उचित नहीं समझा गया। यानी अबकी माहौल एक वर्ष पहले जैसा न था। समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हेंडल पर लिखा है, ‘‘बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!’’ अखिलेश यादव ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हेंडल से मायावदी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए यही संदेश लिखा है।

पिछले वर्ष जब सपा-बसपा के बीच दोस्ताना रिश्ते थे तब मायावती को जन्मदिन की बधाई देने के लिए अखिलेश कश्मीरी शॉल लेकर उनके पास पहुंचे थे। तब बसपा प्रमुख ने न केवल बधाई स्वीकार की थी वरन रिटर्न गिफ्ट के तौर पर डिंपल यादव को पुष्प गुच्छ व उपहार दिए थे। उल्लेखनीय है कि अखिलेश की पत्नी डिंपल का जन्मदिन भी 15 जनवरी है। अखिलेश की ओर से बधाई ट्वीट का जवाब देना भी मायावती ने उचित न समझा।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में अव्वल जिलों में शामिल हुआ गोरखपुर
Next: निर्भया केस : केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा ,दिल्ली सरकार की लापरवाही के चलते दोषियों की फांसी में हो रही देरी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 22 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 22 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 22 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.