Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सीएम योगी ने कहा पिछली सरकारों की वजह से आत्महत्या को मजबूर हुए किसान
  • उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कहा पिछली सरकारों की वजह से आत्महत्या को मजबूर हुए किसान

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-15-2

प्रगतिशील कृषक सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया लखनऊ के लोकभवन में शुक्रवार को प्रगतिशील कृषक सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उ.प्र. की धरती अत्यंत उर्वरा धरती है, हमारे पास पर्याप्त जल संसाधन हैं. लेकिन 15-20 वर्षों में शासन की उपेक्षा और विभिन्न क्षेत्रों में लापरवाही के कारण आज से 3 वर्ष पहले तक ऐसी स्थिति हो गई थी, जब प्रदेश के किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गए थे.

योगी ने कहा कि मैं अपने सभी प्रगतिशील किसान भाई-बहनों का अभिनंदन करता हूं जिनके परिश्रम से उत्तर प्रदेश की उर्वरा धरती पर कृषि उत्पादन आत्मनिर्भरता की ओर पुनः एक बार तेजी से बढ़ रहा है किसानों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को राजनीति के एजेंडे का हिस्सा बनाया.

उन्होंने कहा कि PMFBY, प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि, किसानों की आय दोगुना करने, प्रोक्योरमेंट द्वारा किसानों को उनकी फसल का डेढ़ गुना दाम देने की योजना आदि के माध्यम से आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रत्येक क्षेत्र में अच्छा काम हुआ है सीएम योगी ने कहा, यहां पर प्राप्त होने वाले मार्गदर्शन के माध्यम से उत्तर प्रदेश की उर्वरा धरती पर हमारे किसान भाई सोना उपजाने का काम करें. मैं एक बार पुनः यहां पधारे सभी महानुभावों का हृदय से अभिनंदन करता हूं

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मोहन भागवत ने कहा कि संघ की आगामी योजना दो बच्चों का कानून है
Next: विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस का ट्रंप कार्ड

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.