Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • CM उद्धव ठाकरे ने पाथरी गांव को बताया साईं बाबा का जन्म स्थान
  • उत्तर प्रदेश

CM उद्धव ठाकरे ने पाथरी गांव को बताया साईं बाबा का जन्म स्थान

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
shirdi-sai-baba-1579248863-lb

CM उद्धव ठाकरे ने पाथरी गांव को बताया साईं बाबा का जन्म स्थान विरोध में शिरडी बंद का हुआ ऐलान साईं बाबा का जन्म स्थान ये हमेशा से विवाद का विषय रहा है कि साई बाबा का जन्म कब और कहां हुआ है. अब ये बात फिर बड़ा विवाद का विषय बन गई है. दरअसल इस विवाद के पीछे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की वो घोषणा है, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र के पाथरी गांव को साईं बाबा की जन्मभूमि बताते हुए उसे विकास के लिए 100 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया इसी को लेकर रविवार से शिरडी में होटल, आश्रमों समेत दुकानों को बंद करने का ऐलान किया गया है.

शिरडी निवासी सभी होटल, दुकान, चाय की दुकानों सहित सब कुछ बंद रखने वाले हैं. मंदिर में कोई भी जाकर दर्शन कर सकता हैं. मंदिर खुला रहेगा. यानी मंदिर में दर्शन तो कर सकते हैं दरअसल पिछले दिनों मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने औरंगाबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि परभणी जिले के नजदीक पाथरी गांव में जिस जगह पर साईं बाबा का जन्म हुआ था, वहां 100 करोड़ रुपए का विकास काम करेंगे और पाथरी गांव में इस प्रोजेक्ट को अमल में लाया जाएगा. मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद कथित तौर पर साईं बाबा के जन्म स्थान गांव पाथरी के लोग खुशी से झूम उठे और जश्न मनाने लगे.

पहले इस जन्म स्थल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिरडी में सार्वजनिक किया था.मुख्यमंत्री ठाकरे के इस बयान के बाद से अहमदनगर जिले के शिरडीवासी आक्रोश में हैं. शिरडी निवासियों का कहना है कि जब तक सरकार यह स्पष्ट नहीं कह देती कि पाथरी में जन्म स्थान होने के कारण यह विकास कार्य नहीं किया जा रहा है, तब तक शिरडी शहर अनिश्चितकालीन के लिए बंद होगा.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जवाद जरीफ बोले की ईरान US परमाणु समझौते में मुख्य भूमिका निभा सकता है भारत
Next: इंदिरा ने किया निर्भया की मां से अनुरोध कहा। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.