Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हार्दिक पटेल की गिरफ्तारी पर भड़कीं प्रियंका , BJP परेशान कर रही है
  • उत्तर प्रदेश

हार्दिक पटेल की गिरफ्तारी पर भड़कीं प्रियंका , BJP परेशान कर रही है

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-3-6

गुजरात के पाटीदार आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले और वर्तमान में कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। इसे लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है। उनका कहना है कि समाज के लोगों की आवाज उठाने वाले को भाजपा देशद्रोह बता रही है।

कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल की गिरफ्तारी के मामले में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. प्रियंका गांधी ने रविवार को कहा, ‘युवाओं के रोजगार और किसानों के हक की लड़ाई लड़ने वाले युवा हार्दिक पटेल जी को बीजेपी बार-बार परेशान कर रही है.

दरअसल कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को शनिवार को विरमगांव के पास हासलपूर से गिरफ्तार कर लिया गया था.हार्दिक पटेल को राजद्रोह के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में कोर्ट ने हार्दिक पटेल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था और 24 जनवरी को हाजिर होने को कहा था. हालांकि उनको पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है. देशद्रोह मामले में गिरफ्तारी के बाद हार्दिक को अहमदाबाद में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और फिर 24 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि 2015 के देशद्रोह के मामले में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। हार्दिक पटेल को अहमदाबाद जिले के विरमगम के पास से गिरफ्तार किया गया है। 

क्या है पूरा मामला?

25 अगस्त 2015 को अहमदाबाद में जीएमडीसी मैदान में पाटीदार आरक्षण समर्थक रैली के बाद राज्य भर में तोड़फोड़ और हिंसा हुई थी जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने उसी साल अक्टूबर में एक केस दर्ज किया था. पुलिस ने अपनी चार्जशीट में हार्दिक और उनके कुछ सहयोगियों पर हिंसा फैलाने और चुनी हुई सरकार को गिराने का षडयंत्र करने का आरोप लगाया था.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फिल्म अभिनेत्री शबाना आज़मी कार दुर्घटना में घायल, पीएम मोदी, लता मंगेशकर जैसे दिग्गजों ने की जल्द ठीक होने की कामना….
Next: निर्भया केस : दोषियों के वकील को मिला दिल्ली बार काउंसिल का नोटिस , 25 लाख का लगाया था जुर्माना

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.