Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अंडर-19 वर्ल्ड कप : भारत का शानदार जीत ,पहले मैच में श्रीलंका को 90 रन से रौंदा
  • खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप : भारत का शानदार जीत ,पहले मैच में श्रीलंका को 90 रन से रौंदा

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (13)

भारत ने दक्षिण अफ्रीका में हो रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में श्रीलंका को 90 रन से हरा दिया। रविवार को ब्लोफोंटेन में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर 297 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 45.2 ओवर में 207 रन पर सिमट गई। भारत के लिए मैच में सिद्धेश वीर ने ऑलराउंडर प्रदर्शन किया। उन्होंने 44 रन बनाने के साथ-साथ दो विकेट भी लिए। वीर को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

भारतीय कप्तान प्रियम गर्ग ने 56, ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 59 और ध्रुव जुरेल ने 52 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा ने 46 रन का योगदान दिया। दूसरी ओर, श्रीलंका के लिए निपुन धनंजय ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। इसके अलावा रविंदु रसंथा ने 49 रन की पारी खेली।

भारत 4 बार चैम्पियन बन चुका है

अंडर-19 का यह 13वां वर्ल्ड कप है। भारतीय टीम अब तक 4, ऑस्ट्रेलिया 3, पाकिस्तान 2 के अलावा इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका 1-1 बार यह खिताब जीत चुके हैं। 4 बार की विजेता भारत को इस बार भी खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भारतीय टीम ने पहला खिताब 2000 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में जीता था। पिछली बार 2018 में भारत ने पृथ्वी शॉ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।

भारत को न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है
भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है, जिसमें जापान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका भी हैं। ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, नाइजीरिया और वेस्टइंडीज हैं। ग्रुप-सी में बांग्लादेश, पाकिस्तान, स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे हैं, जबकि ग्रुप-डी में अफगानिस्तान, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) हैं। नाइजीरिया और जापान ने पहली बार क्वालिफाई किया है। हर ग्रुप से दो शीर्ष टीमें सुपर लीग में पहुंचेंगी। चार शहरों और आठ मैदानों पर कुल 24 मैच खेले जाएंगे।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: INDvsAUS: स्मिथ, वॉर्नर, लाबुशेन के रहते मिली जीत और संतोषजनक कोहली
Next: सिविल लाइन्स दिल्ली ट्रांसपोर्ट ऑफिस में लगी आग , बचाओ में लगे दमकल कर्मचारी

Related Stories

download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (18)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

नई दिल्ली लगातार शून्य पर आउट होना… शतक जड़ने के बाद कोहली ने बोली बड़ी बात

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.