Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ऋषभ पंत के लिए अब राहुल बने खतरा,कोहली के बयान ने बढ़ाई मुश्किलें!
  • खेल

ऋषभ पंत के लिए अब राहुल बने खतरा,कोहली के बयान ने बढ़ाई मुश्किलें!

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-15-4

अस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने 36 रनों से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही वनडे सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ गई. टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे केएल राहुल (KL Rahul), जिन्होंने विस्फोटक पारी खेलने के साथ-साथ जबर्दस्त विकेटकीपिंग की. केएल राहुल ने पहले 52 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली और उसके बाद केएल राहुल ने दो कैच लपके और एरॉन फिंच को स्टंप आउट किया. केएल राहुल के इतने शानदार प्रदर्शन के बाद सभी क्रिकेट एक्सपर्ट उनकी विकेटकीपिंग के मुरीद हो गए और कोहली ने तो राहुल को लेकर बड़ा बयान भी दे डाला.

पंत की जगह राहुल ही करेंगे विकेटकीपिंग?
केएल राहुल (KL Rahul) ने जिस तरह से विकेट के पीछे प्रदर्शन किया उसे देखने के बाद विराट कोहली ने बड़ा बयान दिया. विराट कोहली ने कहा, ‘केएल राहुल अब बहुआयामी क्रिकेटर है, वो कई चीजें कर सकते हैं, ऐसे खिलाड़ी का टीम में होना अच्छा है और अब तो वो विकेटकीपिंग के विकल्प भी बन गए हैं.’

केएल राहुल की अच्छी विकेटकीपिंग पंत के लिए खतरा
बता दें केएल राहुल को ऋषभ पंत की चोट की वजह से विकेटकीपर की जिम्मेदारी मिली है. हालांकि केएल राहुल के प्रदर्शन को देखें तो उन्होंने पंत से कम गलतियां की हैं. पहले वनडे में जरूर उनसे एक गेंद छूटी थी लेकिन दूसरे वनडे में तो उन्होंने एरॉन फिंच को जिस तरह से स्टंप आउट किया, उसे देख कमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर ने उन्हें अच्छा विकेटकीपर बता दिया. अगर केएल राहुल ऐसे ही अच्छा प्रदर्शन करते रहे तो हो सकता है कि टी20 वर्ल्ड कप में पंत की जगह राहुल ही विकेटकीपर की भूमिका में नजर आएं. बता दें टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री पहले ही केएल राहुल को बतौर विकेटकीपर अच्छा विकल्प बता चुके हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सिविल लाइन्स दिल्ली ट्रांसपोर्ट ऑफिस में लगी आग , बचाओ में लगे दमकल कर्मचारी
Next: निर्भया मामला : दोषी पवन गुप्ता की याचिका की वो थे नाबालि घटना के समय पर हुई सुनवाई

Related Stories

download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (18)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

नई दिल्ली लगातार शून्य पर आउट होना… शतक जड़ने के बाद कोहली ने बोली बड़ी बात

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.