Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली के जामा मेट्रो स्टेशन महिला कारतूसों के साथ हिरासत में।
  • दिल्ली

दिल्ली के जामा मेट्रो स्टेशन महिला कारतूसों के साथ हिरासत में।

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
876066-delhi-metro

दिल्ली मेट्रो रेल की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने महिला को कारतूस के साथ किया गिरफतार

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने कारतूसों के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया. महिला को मध्य दिल्ली जिले के जामा मस्जिद इलाके की मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया. महिला के कब्जे से दो कारसूत मिले हैं. दिल्ली में मेट्रो रेल शुरू होने के बाद से यह पहला मौका है जब, किसी महिला को मेट्रो स्टेशन पर कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया है. सोमवार को यह जानकारी दिल्ली पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता ने दी. उन्होंने बताया, “गिरफ्तार महिला की उम्र 45 साल है. उसके कब्जे से 315 बोर के दो कारतूस मिले हैं।

शुरुआती पूछता में महिला ने CISF को बताया, “उसके रिश्तेदार के पास वैध हथियार का लाइसेंस है. कुछ दिन पहले वो रिश्तेदार उसके (महिला) घर आया. जहां वो अपने दो कारतूस भूल गया था. सोमवार को नोएडा के एक अस्पताल में महिला के भतीजे (जेठ का बेटे) की मौत हो गई. हड़बड़ाहट में भूलवश महिला कारसूत वाला बैग लेकर ही अस्पताल को निकल पड़ी. “महिला को मेट्रो से ही नोएडा पहुंचना था. महिला ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसे यह ध्यान ही नहीं रहा कि उसके हाथ में मौजूद थैले में कारतूस रखे हैं. जब सीआईएसएफ की स्कैनर मशीन ने कारतूस पकड़े, तब महिला को जल्दबाजी और अनजाने में हुई गलती का अहसास हुआ. आगे की जांच के लिए महिला को सीआईएसएफ की टीम ने दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया.

दिल्ली पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, महिला के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, अब तक मेट्रो से यात्रा करने वाले कुछ संदिग्ध यात्रियों से हथियार-नकदी तो बरामद होती रही थी, मगर उसमें पुरुषों की ही भूमिका पाई जाती रही है. जब से दिल्ली में मेट्रो रेल सेवा शुरू हुई तब से, यह पहला मौका है जब किसी महिला को मेट्रो स्टेशन पर कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया हो.

Post navigation

Previous: सुशांत सिंह रावत : रिया ने किया प्यार की इजहार, रिश्ते को किया ऑफिशियल?
Next: बिग बॉस १३: असीम का सिद्धार्त को धक्का देना पड़ा भरी खतरे में है आसिम की एलीट क्लब की मेंम्बरशिप

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.