Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली में 26 जनवरी और चुनाव के ठीक पहले 60 पिस्टल के साथ 2 लोग गिरफ्तार
  • दिल्ली

दिल्ली में 26 जनवरी और चुनाव के ठीक पहले 60 पिस्टल के साथ 2 लोग गिरफ्तार

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
RTSDEIC (1)

स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव के मुताबिक एक सूचना के आधार पर पहले दिल्ली के हैदरपुर इलाके से रोहतक के रहने वाले संजीव को गिरफ्तार किया गया. उसके पास 10 पिस्टल मिलीं जो वो किसी को देने आया था.

नई दिल्‍ली: 26 जनवरी और दिल्ली विधानसभा चुनाव के ठीक पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 60 पिस्टल के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है और मेरठ के अवैध हथियारों के कारखाने से बड़ी मात्रा में पिस्टल बनाने का सामान भी बरामद हुआ है. स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव के मुताबिक एक सूचना के आधार पर पहले दिल्ली के हैदरपुर इलाके से रोहतक के रहने वाले संजीव को गिरफ्तार किया गया. उसके पास 10 पिस्टल मिलीं जो वो किसी को देने आया था. संजीव ने पूछताछ में बताया कि वो अवैध हथियारों का बड़ा सप्लायर है और इस धंधे में 5 साल से है.

संजीव के मुताबिक वो हथियार और कारतूस मेरठ के फकरुद्दीन नाम के शख्स से लाता है. 19 जनवरी को दिल्ली पुलिस ने मेरठ के हुमायूं नगर में फकरुद्दीन नाम के शख्स के अवैध हथियारों के कारखाने में छापेमारी की और वहां से 50 और पिस्टल बरामद हुईं और बड़ी मात्रा में पिस्टल और दूसरे हथियार बनाने का सामान बरामद हुआ. पुलिस को फकरुद्दीन तो नहीं मिला लेकिन उसका बेटा नूर हसन जो इस धंधे में शामिल था, वो पकड़ा गया.

नूर हसन ने बताया कि इसके परिवार में सभी तीन पीढ़ियों से यही धंधा कर रहे हैं. उसके बाबा, पिता और सभी भाई हथियार बनाने की इसी गोरखधंधे में हैं. ये काम करते करते उन्हें 30 साल हो गए. ये लोग थोक में हथियार दिल्ली, हरियाणा, मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बेचते हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपी संजीव पर हरियाणा में हत्या समेत कई आपराधिक केस दर्ज हैं तो वहीं नूर हसन और उसके पिता फकरुद्दीन पर भी कई केस दर्ज हैं और वो पहले गिरफ्तार भी हो चुके हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महिलाओं की तुलना में पुरुषों में कैंसर का खतरा अधिक होता है -आखिर क्यू ?
Next: BJP Rally in CAA Support: अमित शाह ने कहा – जिसको विरोध करना है करे, CAA वापस नहीं होगा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 23 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 23 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 23 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.