Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • UP में देशी विदेशी सभी प्रकार की शराब हुई महंगी अब्ब लाइसेंस मिलना हुआ महंगा
  • उत्तर प्रदेश

UP में देशी विदेशी सभी प्रकार की शराब हुई महंगी अब्ब लाइसेंस मिलना हुआ महंगा

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
images (6)

आबकारी नीति 2020-21 को प्रतिपादित किए जाने के प्रस्ताव को कैबिनेट का अनुमोदन मिला है. वित्तीय वर्ष 2020-21 की आबकारी नीति के तहत देसी मदिरा, बीयर और विदेशी मदिरा के बेसिक लाइसेंस फीस में क्रमशः 10%, 15% और 20% की बढ़ोतरी का प्रस्ताव पारित किया गया है. पूरे प्रदेश में शराब की दुकानों का नवीनीकरण पूरी तरह से ऑनलाइन होगा और उन्हें एक साथ ऑनलाइन किया जाएगा. इस अलावा एक शख्स एक जनपद में सिर्फ 2 दुकानों के लिए लाइसेंस रख पाएगा. ब्रांड और लेबल अप्रूवल सिर्फ सिंगल स्टेज पर होगा. वहीं ट्रेड मार्क रजिस्ट्रेशन जरूरी कर दिया गया है. माइक्रो ब्रेवरी में एक्साइज ड्यूटी कम कर दी गई है. इसके अलावा बीयर शॉप पर अब वाइन की बिक्री भी की जा सकेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक हुई. कैबिनेट की इस बैठक में सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं. एक तरफ जहां मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना को मंजूर किया गया है तो वहीं कैबिनेट बैठक में शराब बेसिक लाइसेंस फीस में इजाफा किया गया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Tata Altroz Launch: लॉन्‍च हुई Tata Altroz, 5.29 लाख कीमत बुकिंग्स ओपन।
Next: 83 Movie poster: रवि शास्त्री के रूप में धारिया करवा का फर्स्ट लुक रिलीज।

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.