Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी बोले- कहीं नहीं लगने चाहिए देश विरोधी नारे
  • राजनीति

कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी बोले- कहीं नहीं लगने चाहिए देश विरोधी नारे

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-37-2

कांग्रेसके वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने गुरुवार को कहा है कि कही भी देश विरोधी नारे नहीं लगने चाहिए। ये नारे अलगाववाद के नारे हैं। इनका नागरिकता संशोधन कानून 2019 (CAA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में जगह नहीं है। वे हमारे देश की अखंडता पर सवाल उठाते हैं। इससे सीएए के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन भी कमजोर हो रहा है।

बता दें कि देश के कई हिस्सों में नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं इसके समर्थन में भी प्रदर्शन हो रहा है। इसी बीच अभिषेक मनु सिंघवी का ट्विटर पर यह बयान आया है। इससे इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन पर सवाल उठने लगे हैं। 

कानून को लेकर देश में घमासान

यह कानून पिछले साल दिसंबर में संसद में पास हुआ था। इस कानून में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से सताए जाने के कारण भारत आए धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का प्रावधान है, जो लोग 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए हैं। इस कानून को लेकर देश में घमासान मचा हुआ है। 

विपक्ष का कहना है कि सराकर यह कानून मुस्लिमों को निशाना बनाने के लिए लाई है, वहीं सरकार ने बार-बार ये बात साफ किया है कि इस कानून का मकसद केवल और केवल इन तीन देशों के धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता देना है। इससे किसी के नागरिकता पर कोई खतरा नहीं है। विपक्ष सीएए के बारे में अफवाहें फैला रहा है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: निर्भया केस : निर्भया के दोषियों को फांसी की तैयारी, पूछी गई आखिरी इच्छा
Next: ऑस्ट्रेलियन ओपन : सानिया चोट के कारण मिक्स्ड डबल्स से बाहर…..

Related Stories

Untitled-1
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति

प्रधानमंत्री 28 फरवरी को राजस्थान का दौरा करेंगे

Sarvoday Times 7 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य

विधान सभा चुनाव-2027 से पहले अंदरुनी घमासान ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन, सड़क पर पहुंचा बंद कमरों का आक्रोश

Sarvoday Times 8 months ago 0
WhatsApp Image 2025-08-21 at 6.54.18 PM (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

काशी रुद्रास की जीत की हैट्रिक, नोएडा किंग्स 88 रनों से धराशायी

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.