Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ऑस्ट्रेलियन ओपन : सानिया चोट के कारण मिक्स्ड डबल्स से बाहर…..
  • खेल

ऑस्ट्रेलियन ओपन : सानिया चोट के कारण मिक्स्ड डबल्स से बाहर…..

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-38-1

भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गई हैं. दो साल बाद वापसी कर रही सानिया महिला डबल्स मुकाबले में अपनी साथी खिलाड़ी यूक्रेन की नादिया के साथ खेलने उतरी थी लेकिन पिण्डली में लगी चोट के कारण पहले दौर के मुकाबले से ही बाहर हो गई. इससे पहले उन्होंने मिक्स्ड डबल्स वर्ग से अपना नाम वापस ले लिया था जिसमें उन्हें भारत के रोहन बोपन्ना के साथ उतरना था.

सानिया और यूक्रेन की नादिया किचेनोक ने पिछले सप्ताह ही होबार्ट इंटरनेशनल युगल खिताब जीता था. दोनों ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला डबल्स वर्ग के पहले मुकाबले में चीन की शिंयुआन हान और लिन झू से 2-6, 0-1 से पीछे चल रहे थे जब सानिया ने कोर्ट छोड़ा. सानिया और किचेनोक 2-4 से पीछे चल रहे थे जब चीनी टीम ने सानिया की सर्विस तोड़ी और सेट जीत लिया.

सानिया को पहले सेट के बाद मेडिकल टाइमआउट लेना पड़ा. दूसरे सेट के पहले ही गेम में उनकी सर्विस टूटी और वह आगे खेल नहीं सकी. सानिया मिर्जा ने 27 महीने तक कोर्ट से दूर रहने के बाद पिछले हफ्ते होबार्ट इंटरनेशनल टूर्नामेंट जीतकर वापसी की थी. इसी टूर्नामेंट के फाइनल में एक ड्रॉप शॉट उठाते हुए उनके पैर में चोट लग गई थी.

मंगलवार को भारत के टॉप सीड प्रजनेश ऑस्ट्रेलयन ओपन से बाहर हुए

भारत के टॉप सीड प्रजनेश गुणेश्वरण मंगलवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले राउंड में बाहर हो गए थे। उन्हें जापान के 144वीं रैंकिंग तासुमा इटो ने 6-4 6-2 7-5 से हराया। प्रजेनश लगातार पांचवीं बार किसी ग्रैंडस्लैम का मुख्य दौर खेल रहे थे। अगर वे यह मैच जीतते तो उनका अगला मुकाबला वर्ल्ड नंबर-2 सर्बिया के नोवाक जोकोविच से होता।  

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी बोले- कहीं नहीं लगने चाहिए देश विरोधी नारे
Next: पाकिस्तान क्रिकेट शोएब अख्तर का वीरेंद्र सहवाग पर तंज, बोले- जितने उसके सिर पर बाल नहीं हैं, उतना मेरे पास माल है

Related Stories

download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (18)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

नई दिल्ली लगातार शून्य पर आउट होना… शतक जड़ने के बाद कोहली ने बोली बड़ी बात

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.