Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पाकिस्तान क्रिकेट शोएब अख्तर का वीरेंद्र सहवाग पर तंज, बोले- जितने उसके सिर पर बाल नहीं हैं, उतना मेरे पास माल है
  • खेल

पाकिस्तान क्रिकेट शोएब अख्तर का वीरेंद्र सहवाग पर तंज, बोले- जितने उसके सिर पर बाल नहीं हैं, उतना मेरे पास माल है

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
images-8

पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को अक्सर क्रिकेट मैदान पर भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के हाथों पिटते देखा जाता था। यहां हम बात बतौर गेंदबाज और बतौर बल्लेबाज कर रहे हैं। हालांकि, बाद में ये दोनों खिलाड़ी अच्छे दोस्त भी रहे हैं।

शोएब अख्तर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वो टीम इंडिया और भारतीय खिलाड़ियों पर खूब कमेंट करते हैं. टीम इंडिया के हर मैच के बाद शोएब अख्तर यूट्यूब वीडियो बनाते हैं और भारतीय क्रिकेट टीम की तारीफ करते हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर वीरेंद्र सहवाग का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें वो कह रहे हैं कि शोएब इसलिए भारतीय खिलाड़ी और टीम की तारीफ करते हैं, क्योंकि उन्‍हें यहां बिजनेस सेट करना है. शोएब ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है और तंज कसते हुए कहा है कि जितने उनके सिर पर बाल नहीं है उतना मेरे पास माल है. मैं ये मजाक में कह रहा हूं, वीरू इसे मजाक की तरह लीजिए।’

शोएब अख्तर का यूट्यूब पर ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ के नाम से चैनल है. यूट्यूब पर उनके हर वीडियो को पसंद किया जाता है. सहवाग पर उनका कमेंट भी यूट्यूब पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कह रहे हैं, ”जितने सहवाग के सिर पर बाल नहीं हैं उतना मेरे पास माल है. अगर आप स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि मेरे पास इतने फॉलोअर्स हैं तो इसे समझें. मुझे शोएब अख्तर बनने में 15 साल लगे हैं. मैं यूट्यूब के जरिए शोएब अख्तर नहीं बना हूं. पाकिस्तान के लिए 15 साल खेलकर मैं शोएब अख्तर बना हूं.”

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने 2-1 से जीत दर्ज की थी, जिसके बाद शोएब ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर टीम इंडिया और रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की थी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ऑस्ट्रेलियन ओपन : सानिया चोट के कारण मिक्स्ड डबल्स से बाहर…..
Next: Jawaani Jaaneman: सैफ अली खान ने किया खुलासा ,आलिया से पहले सारा को ऑफर हुई थी फिल्म

Related Stories

download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (18)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

नई दिल्ली लगातार शून्य पर आउट होना… शतक जड़ने के बाद कोहली ने बोली बड़ी बात

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.