Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जानें क्या है पूरा मामला: लड़की बनि लड़का प्यार पाने के लिए
  • देश

जानें क्या है पूरा मामला: लड़की बनि लड़का प्यार पाने के लिए

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments

फिर भी उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेशकर 161 के तहत बयान दर्ज कराया गया। फिलहाल दोनों को उनके परिवार वालों के साथ भेज दिया गया है।

U.P  के जौनपुर के सरपतहां थानाक्षेत्र के एक गांव में दो सहेलियां एक साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर घर से भाग गईं। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को पता चला कि दोनों अयोध्या में साथ रह रहीं हैं।

सोमवार को पुलिस दोनों को थाने ले आई। बहरहाल, दोनों किशोरियों को कोर्ट में पेश करने के बाद कोर्ट के आदेश पर परिवार वालों के साथ घर भेजा गया।

दोनों के राजी होते ही परिवार वालों की जान में जान आई। उधर, मामले के संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने कहा कि दोनों किशोरियां साथ रहने की जिद पर अड़ी थीं। शादी जैसी कोई बात नहीं थी।

क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को अपने ही रिश्ते की एक दूसरी किशोरी का साथ इतना भाया कि एक दिन मौका पाकर दोनों घर से फरार हो गईं। यह बात जब परिजनों को पता चली तो पुलिस को सूचना दी गई।

तकरीबन चार दिन बाद पुलिस को दोनों की लोकेशन अयोध्या में मिली। सरपतहां पुलिस दोनों को अयोध्या से बरामद कर थाने ले आई।

दोनों किशोरियों में से एक ने पुरुष वेशभूषा बना रखी थी तो दूसरी परंपरागत रूप से लड़कियों के परिधान में थी। थाने पर दोनों के परिवार वालों के सामने उन्हें समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वे साथ रहने की जिद पर अड़ीं रहीं।

कोई रास्ता न देख पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। ताकि आगे की कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर हो।

कोर्ट में मजिस्ट्रेट ने दोनों को समझाया कि अभी आप दोनों नाबालिग हैं। इसलिए अपनी मर्जी से कुछ नहीं कर सकतीं। यहां तक की शादी भी नहीं हो सकती। इसलिए अभी घर वाले जो कहते हैं कीजिये। कोर्ट के समझाने पर दोनों मान गईं और घर जाने पर राजी हुईं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 8 बातें: लापता होने से शव मिलने तक का पूरा घटनाक्रम, CCD कैफे के मालिक सिद्धार्थ
Next: DELHI POLICE TIK TOK: वीडियो का इतनी तेजी से चलन बढ़ता जा रहा है कि इसका असर वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों पर भी पड़ रहा है

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.