Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • WhatsApp में जुड़ने वाले हैं कई नए फीचर्स
  • गैजेट्स

WhatsApp में जुड़ने वाले हैं कई नए फीचर्स

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (2)

लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp में लगातार नए फीचर्स जोड़े जा रहे हैं। ये फीचर्स यूजर्स को इस मैसेजिंग ऐप का नया और अतभुत अनुभव प्रदान कर रहे हैं। जल्द ही इस लोकप्रिय ऐप में कई और नए फीचर्स जुड़ने वाले हैं। पिछले दिनों ही इस ऐप के डार्क मोड सपोर्ट फीचर को बीटा वर्जन में स्पॉट किया गया है। मैसेजिंग ऐप में अब कई और नए और धमाकेदार फीचर्स जुड़ने वाले हैं। इन फीचर्स में एनिमेटेड स्टीकर्स, डिलीट मैसेज जैसे फीचर्स शामिल हैं। अब इस इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप के लिए नया 2.20.14 बीटा अपडेट रोल आउट किया गया है। ये अपडेट फिलहाल एंड्रॉइड यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है, जिसमें यूजर्स को एनिमेटेड स्टीकर्स और डिलीट मैसेज जैसे फीचर्स स्पॉट किए गए हैं।

WhatsApp के फीचर्स के बारे में अपडेट देने वाले WABetaInfo की हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक इस नए अपडेट के साथ ही इस ऐप में कई अनरिलीज्ड फीचर्स और फंक्शन्स जोड़े गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस अपडेट के साथ ही आगे आने वाले एनिमेटेड स्टीकर फीचर में कई इंप्रूवमेंट देखने को मिल सकता है। इस फीचर को पिछले साल लॉन्च हुए राइवल ऐप Telegram में भी देखा गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल इस फीचर को लेटेस्ट वर्जन के लिए पब्लिकली रोल आउट नहीं किया गया है। इस अपडेट के साथ स्टीकर पैक एनिमेशन में इंप्रूवमेंट देखने को मिला है। इसके अलावा नेम स्टीकर पैक के साथ ही प्ले आइकन को भी जोड़ा है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Auto Expo 2020 में डेब्यू करने वाली है Maruti Suzuki Futuro-E
Next: एक युवक ने अपनी पत्नी और अपनी बेटी की हत्या कर के लगयी फांसी

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.