Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पुलिस स्टेशन के बहार पत्रकारों से हुई झड़पड़ मशहूर सिंगर सिद्धू मूस वाला की
  • मनोरंजन

पुलिस स्टेशन के बहार पत्रकारों से हुई झड़पड़ मशहूर सिंगर सिद्धू मूस वाला की

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (6)

एक स्थानीय निवासी ने सिद्धू मूस वाला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार शाम को पॉपुलर पंजाबी गायक सिद्धू मूस वाला की पत्रकारों से भिड़ंत हो गई. सिद्धू मूस वाला नोटिस मिलने के बाद पुलिस स्टेशन पहुंचे थे. इसी दौरान वो पत्रकारों से भिड़ गए. थाने से बाहर निकलते समय सिद्धू मूस वाला तीखे सवाल पूछे जाने पर मीडिया से उलझ गए. दरअसल, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का निर्देश है कि पंजाबी गीतों के माध्यम से पंजाबी गायक किसी भी तरह से शराब और गन कल्चर को प्रमोट ना करें. 22 जुलाई 2019 को हाईकोर्ट ने ये आदेश जारी किए थे कि कोई भी गायक अपने गानों में गन कल्चर और शराब को ग्लोरिफाई नहीं कर सकता.

बता दें कि अपने गानों में बंदूकों और हथियारों के कल्चर को प्रमोट करने के आरोपों के चलते सिद्धू मूस वाला को शुक्रवार को लुधियाना पुलिस की ओर से नोटिस भेजा गया था. इसी के चलते वो पुलिस के समक्ष पेश हुए. एक स्थानीय निवासी ने सिद्धू मूस वाला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. बता दें कि सिद्धू मूस वाला जब पुलिस स्टेशन पहुंचे तो थाने के बाहर पुलिसकर्मियों के परिवार वाले पहुंच गए और सिद्धू मूस वाला से मिलने और सेल्फी खिंचवाने के लिए भीड़ लगाकर खड़े हो गए. हालांकि, थाने में गायक सिद्धू मूस वाला से मिलने पहुंचे पुलिसवालों के परिवारों को लेकर पंजाब पुलिस के एसीपी ने कहा कि थाने के अंदर किसी के साथ भी सिद्धू मूस वाला का सेल्फी सेशन नहीं करवाया गया है और हो सकता है कि किसी पुलिसकर्मी का परिवार गायक से मिलने आ गया हो.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़
Next: अजय देवगन ने किया कमाल, 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘तानाजी’

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.