Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने की खुद ख़ुशी अंतिम संस्कार होगा उदयपुर में
  • दिल्ली
  • मनोरंजन

एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने की खुद ख़ुशी अंतिम संस्कार होगा उदयपुर में

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (7)

सेजल शर्मा उदयपुर की रहने वाली थीं और सीरियल दिल तो हैप्पी है जी उनका पहला टीवी शो था. इससे पहले उन्हें कई विज्ञापनों और एक वेब सीरीज में देखा जा चुका है. उन्होंने आमिर खान के साथ vivo फोन के एक विज्ञापन में काम किया था. उनकी वेब सीरीज का नाम आजाद परिंदे था. सीरियल दिल तो हैप्पी है जी की एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने शुक्रवार सुबह खुदकुशी कर ली. सेजल को सिम्मी खोसला का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है. सेजल के खुदकुशी करने का कारण अभी तक पता नहीं चला है. हालांकि, माना जा रहा है कि उनकी निजी जिंदगी में परेशानियां चल रही थी, जिसके चलते उन्होंने ऐसा किया है.

सेजल के को-एक्टर अरु वी वर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, ‘हां ये सच है. मुझे इस खबर को सुनकर झटका लगा है. ये मेरे लिए मानना बहुत मुश्किल है कि सेजल इस दुनिया में नहीं है क्योंकि मैं उससे 10 दिन पहले ही मिला था और रविवार को मेरी उससे व्हाट्सएप पर बात भी हुई थी.’ अरु ने आगे बताया, ‘मैं इस खबर को मान ही नहीं पा रहा हूं. मैं उससे 10 दिन पहले मिला था और वो बिल्कुल ठीक थी. हम पिछले 3-4 महीनों से नहीं मिले थे क्योंकि मैं अपने होमटाउन गया हुआ था. इसलिए हम 10 दिन पहले मिले और वो बिल्कुल ठीक दिख रही थी. उनके परिवार को आज सुबह उनकी मौत के बारे में पता चला, लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने कल रात खुदकुशी की थी. उनका परिवार उनके पार्थिव शरीर को उदयपुर लेकर जा रहे हैं वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.’ अरु वी वर्मा ने सेजल शर्मा के भाई का किरदार निभाया था. अरु इस खबर के मिलने के बाद परेशान हैं. उन्होंने कहा, ‘वो मेरी बहन जैसी थी. उसने मुझे असल जिंदगी में राखी भी बांधी थी. हमारा बॉन्ड गहरा था और अब मैं बुरी तरह टूट गया हूं. हम हमेशा एक दूसरे से जुड़े रहते थे. मैं अभी इस बारे में बात नहीं कर सकता.’

Post navigation

Previous: अजय देवगन ने किया कमाल, 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘तानाजी’
Next: Nokia 6.2 और Nokia 7.2 की कीमतों में बड़ी कटौती

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.