Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • क्रिसमस पर रिलीज होगी आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’
  • मनोरंजन

क्रिसमस पर रिलीज होगी आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
MV5BNTM5MGFkNjEtZmJkMi00ZDE4LWE2NTctNDc3MjQzYTUxNzc5XkEyXkFqcGdeQXVyMTA5NzIyMDY5._V1_

आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा ‘ क्रिसमस 2020 पर सोलो रिलीज के लिए तैयार है. आमिर खान ने अपने ट्विटर एकाउंट से फिल्म को लेकर यह ऐलान किया है. इससे पहले, ‘लाल सिंह चड्ढा ‘ साजिद नाडियाडवाला और अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडे’ के साथ रिलीज होने जा रही थी, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. ‘बच्चन पांडे’ की रिलीज को आगे बढ़ाने के लिए अपने प्यारे दोस्तों के शुक्रगुजार, आमिर खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक प्यारा संदेश साझा किया.

इस क्रिसमस पर सोलो रिलीज के साथ, आमिर खान निश्चित रूप से ‘लाल सिंह चड्ढा’ में अपनी परफॉर्मेंस के साथ दर्शकों के होश उड़ाने के लिए तैयार हैं. फिल्म हॉलीवुड क्लासिक ‘फॉरेस्ट गंप’ की आधिकारिक रीमेक है, जिसमें मूल रूप से टॉम हैंक्स ने मुख्य भूमिका निभाई थी. वहीं, अभिनेता द्वारा किये गए वादे के अनुसार, 2020 का क्रिसमस उन सभी प्रशंसकों के लिए विशेष और आनंदमय होगा जो स्क्रीन पर सुपरस्टार को देखने का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगे, ऐसे में सेट से लीक हुई तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं. इसे अतुल कुलकर्णी ने लिखा है और अद्वैत चंदन इसे डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान लीड रोल में हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अदनान सामी को पद्मश्री देने पर भड़की कांग्रेस, बताया भाजपा सरकार की चमचागिरी का जादू
Next: जेईई मेन अप्रैल 2020 के लिए अगले सप्ताह से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.