Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जेईई मेन अप्रैल 2020 के लिए अगले सप्ताह से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
  • मुख्य समाचार

जेईई मेन अप्रैल 2020 के लिए अगले सप्ताह से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
JEE-MAIN

JEE Main अप्रैल 2020 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगी. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक JEE Main 2020 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 फरवरी 2020 से शुरू होगी. एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया एक महीने तक चलेगी. JEE Main April 2020 परीक्षा के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. एग्जाम के संबंध में हर जानकारी भी इसी वेबसाइट से हासिल की जा सकती है.
जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 16 मार्च को जारी किए जाएंगे. जेईई मेन परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी. वहीं, जेईई मेन 2020 परीक्षा का रिजल्ट 30 अप्रैल तक जारी कर दिया जाएगा.

बता दें कि जो छात्र जनवरी वाले एग्जाम में बैठे थे वो भी अप्रैल की परीक्षा में भाग ले सकते हैं. जेईई मेन का रिजल्ट जारी किए जाने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी. हालांकि ये प्रक्रिया एनटीए द्वारा आयोजित नहीं की जाएगी. जेईई मेन काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया ऑनलाइन कराई जाएगी. 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: क्रिसमस पर रिलीज होगी आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’
Next: मारुती करो की कीमत में हुई भरी गिरावट

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 3 days ago 0
DSC_8167.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Sarvoday Times 3 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 4 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.