Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बजट सत्र को लेकर कांग्रेस की बैठक आज, सरकार को घेरने की बनेगी रणनीति
  • राजनीति

बजट सत्र को लेकर कांग्रेस की बैठक आज, सरकार को घेरने की बनेगी रणनीति

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (3)

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को साल 2020-21 ले लिए बजट पेश करेंगी। वहीं, कांग्रेस आज यानी सोमवार को बजट को लेकर बैठक करेगी। जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस बैठक में वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ चर्चा करेंगी।बैठक में सोनिया गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, वरिष्ठ कांग्रेस नमेता आनंद शर्मा, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल और अधीर रंजन चौधरी समेत कई नेता शामिल होंगे। माना जा रहा है कि बडट के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस विपक्षी दलों की बैठक भी बुला सकती है।

हालांकि, सीएए (संशोधित नागरिकता कानून), एनपीआर (राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर) और एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) पर हुई विपक्षी दलों की बैठक से द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी जैसे दल दूर रहे थे। हालांकि, कांग्रेस को उम्मीद है कि बजट सत्र में सभी विपक्षी दल मिलकर सरकार को निशाने पर लेंगे

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर
Next: BS6 इंजन वाली इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल की बुकिंग शुरू

Related Stories

Untitled-1
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति

प्रधानमंत्री 28 फरवरी को राजस्थान का दौरा करेंगे

Sarvoday Times 7 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य

विधान सभा चुनाव-2027 से पहले अंदरुनी घमासान ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन, सड़क पर पहुंचा बंद कमरों का आक्रोश

Sarvoday Times 8 months ago 0
WhatsApp Image 2025-08-21 at 6.54.18 PM (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

काशी रुद्रास की जीत की हैट्रिक, नोएडा किंग्स 88 रनों से धराशायी

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.