Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • बिजनेस

TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
maxresdefault

TVS ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQube भारतीय बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने कहा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अडवांस्ड इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन और नेक्स्ट-जेनरेशन TVS SmartXonnect प्लैटफॉर्म से लैस है। मार्केट में टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर का सीधा मुकाबला हाल में लॉन्च हुए बजाज चेतक इलेक्ट्रिक से है।

TVS iQube में 4.4 kW इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। स्कूटर में लिथियम-आयन बैटरी है, जिसे फुल चार्ज होने पर 5 घंटे का समय लगेगा। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 75 किलोमीटर तक चलेगा। 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में इसे 4.2 सेकंड का समय लगेगा। स्कूटर की टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है। टीवीएस आईक्यूब कनेक्टेड टेक्नॉलजी से लैस है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में अडवांस्ड टीएफटी क्लस्टर और iQube ऐप के साथ नया TVS SmartXonnect कनेक्टेड प्लैटफॉर्म दिया गया है।

टीवीएस का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर फिलहाल सिर्फ बेंगलुरु में उपलब्ध है। कंपनी ने घोषणा की है कि बेंगलुरु में यह स्कूटर 27 जनवरी से मिलेगा

आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.15 लाख रुपये है। 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मारुती करो की कीमत में हुई भरी गिरावट
Next: बजट सत्र को लेकर कांग्रेस की बैठक आज, सरकार को घेरने की बनेगी रणनीति

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.