Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • UTTARAKHAND: छात्रों ने ठेली संचालक को दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया, आरोपी पुलिस की हिरासत में है
  • राज्य

UTTARAKHAND: छात्रों ने ठेली संचालक को दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया, आरोपी पुलिस की हिरासत में है

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments

आरोपी पुलिस की हिरासत में है। डालनवाला थाना क्षेत्र के परेड ग्राउंड में रायपुर रोड निवासी एक युवक भोजन की ठेली लगाता है। बुधवार शाम को एक पीजी कालेज के छात्र नेता की मां वहां भोजन करने गईं थीं। इस दौरान रुपये के लेन-देन को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि ठेली संचालक ने महिला के साथ अभद्रता की।

इसकी सूचना महिला ने अपने बेटे को दी। कुछ देर के बाद 25-30 छात्र मौके पर पहुंच गए। युवकों ने ठेली संचालक को घेरकर बुरी तरह पीट दिया। लात-घूंसों से उसपर हमला कर दिए। छात्रों ने ठेली पलट कर तोड़फोड़ कर दी। किसी तरह छात्रों की पकड़ से ठेली संचालक सर्वे चौक की ओर भाग गया। आरोप है कि छात्रों ने दौड़ लगाकर उसे पकड़कर पीटा।

परेड ग्राउंड परिसर में भोजन की ठेली लगाने वाले युवक पर छात्र नेता की मां के साथ अभद्रता का आरोप है। आरोप है कि ठेली वाले ने महिला को आपत्तिजनक शब्द कहने के साथ ही उनका हाथ मरोड़ दिया। इससे गुस्साए छात्रों ने ठेली संचालक को दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। किसी तरह सर्वे चौक पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे छात्रों की पकड़ से छुड़ाया।

मामला छात्र संगठन से जुड़ा होने पर चौकी में काफी संख्या में छात्र पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों से पुलिस ने जानकारी ली। कुछ देर के बाद पीड़ित पक्ष के सामने आकर आरोपी ठेली संचालक ने कान पकड़कर और हाथ जोड़कर माफी मांगी।

इस दौरान सर्वे चौक पर तैनात पुलिसकर्मियों ने छात्रों को रोककर ठेली संचालक को उनकी पकड़ से छुड़ाया। छात्रों ने पुलिस को प्रकरण के बारे में बताया, जिस पर पुलिसकर्मियों ने ठेली संचालक को चौकी करनपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

इसके बाद पीड़ित पक्ष ने उसे माफ करने की बात कही, लेकिन पुलिस ने पीड़ित पक्ष से तहरीर देने की बात कही। चौकी प्रभारी कोमल रावत ने बताया कि मामला में ठेली संचालक पर आरोप लगे थे। मामले की जांच की जा रही है।

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश की पुलिस ने मोबाइल के टूटे सिम से खोल दिया डबल मर्डर की मिस्ट्री, जानें पुरा मामला
Next: अभिनेत्री अनन्या पांडे गुरुवार को राजधानी लखनऊ के इसाबेला थोबर्न कॉलेज ( IT ) पहुंचीं

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 3 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 3 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.