Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Paytm ने ट्राई को दी फर्जी नंबरों की लिस्ट, ऑनलाइन फ्रॉड पर रोक लगाने की कोशिश
  • बिजनेस

Paytm ने ट्राई को दी फर्जी नंबरों की लिस्ट, ऑनलाइन फ्रॉड पर रोक लगाने की कोशिश

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download

कंपनी ने टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Trai), मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स और CERT-In को 3500 नंबरों की एक लिस्ट दी है। ये वे नंबर हैं जो पेटीएम पेमेंट्स बैंक के Paytm e-wallet से यूजर्स के पैसे चुराते थे।

कंपनी ने दर्ज कराई एफआईआरकंपनी ने इन नंबर्स के खिलाफ नोएडा पुलिस की साइबर विंग में FIR भी दर्ज कराया है। पेटीएम को शक है कि ऑनलाइन फ्रॉड्स में इन नंबर्स का काफी इस्तेमाल हुआ है। कंपनी का मानना है कि इस डेटाबेस के जरिए सरकार और ट्राई को ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों को रोकने में मदद मिलेगी।

फर्जी एसएमएस शॉर्टकोड्स की लिस्ट सौंपी
इन नंबर्स के अलावा कंपनी ने सरकार और ट्राई को एसएमएस शॉर्टकोड्स की भी एक लिस्ट दी है। एसएमएस शॉर्टकोड्स का इस्तेमाल कंपनी के नाम से फ्रॉड करने के लिए किया जाता है। ऐसा ही एक शॉर्टकोड ‘Pytm’ है जो Paytm फ्रॉड के लिए जालसाजों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।

 ट्राई को लिखे गए पत्र में पेटीएम ने फाइनैंशल सर्विस देने वाली कंपनियों के लिए टेलिकॉम ऑपरेटर्स से डायरेक्ट रिक्वेस्ट करने की इजाजत मांगी है, ताकि फ्रॉड करने वाले नंबर और शॉर्टकोड्स भेजने वाली फर्जी कंपनियों के नंबर को ब्लॉक किया जा सके।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Galaxy Note 20 लॉन्च करने की तैयारी में सैमसंग
Next: दिल्ली-एनसीआर में रात भर बारिश से मौसम ने लिया फिर से सर्द रूप

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.