Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली-एनसीआर में रात भर बारिश से मौसम ने लिया फिर से सर्द रूप
  • दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में रात भर बारिश से मौसम ने लिया फिर से सर्द रूप

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
rainfall

दिल्ली सहित आस-पास के शहरों में रात भार बारिश होती रही, जिसके चलते मौसम में फिर से ठंडक बढ़ गई है.

सोमवार की सुबह हालांकि दिल्ली में धूप निकली थी और मौसम काफी गुलजार था, लेकिन शाम होते ही आसमान पर बादल छा गए और फिर तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई. पहले तो बारिश रुक-रुक कर होती रही, फिर तेजी से होने लगी और रात भर होती रही. मंगलवार की सुबह 6 बजे भी दिल्ली के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई.

राजधानी में बारिश के होने से ठंड के फिर से बढ़ जाने का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि बारिश के बाद शीतलहर चल रही है और मौसम में काफी नमी आ गई है.

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में तेज हवाओं के साथ और बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग के रिज और लोधी रोड केंद्र ने हल्की बूंदाबांदी रिकॉर्ड की थी. पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार को घने बादल छाए रहेंगे. तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो सकती है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Paytm ने ट्राई को दी फर्जी नंबरों की लिस्ट, ऑनलाइन फ्रॉड पर रोक लगाने की कोशिश
Next: ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ का लगातर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 44 minutes ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 53 minutes ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 58 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.