Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • श्रुति हासन के जन्मदिन पर जाने कुछ खास रोचक बातें …
  • मनोरंजन

श्रुति हासन के जन्मदिन पर जाने कुछ खास रोचक बातें …

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Shruti_Haasan_YouTube

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन की बड़ी बेटी श्रुति हासन को भले ही बॉलीवुड में ज्यादा कामयाबी नहीं मिली मगर इसके बावजूद श्रुति हासन बड़ा नाम हैं. श्रुति ने बॉलीवुड में कई फिल्में की लेकिन कोई फिल्म ज्यादा कमाल ना कर सकी, लेकिन तमिल और तेलुगू सिनेमा में उनकी अभिनय की तारीफ की जाती है. श्रुति हासन का जन्म 28 जनवरी 1986 में तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था. एक्ट्रेस के बर्थडे पर बता रहे हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ रोचक किस्से.

मात्र 6 साल की उम्र में श्रुति हासन ने पिता की फिल्म ‘चाची 420’ में पहली बार गाना गाया था. एक्ट्रेस और सिंगर होने के साथ-साथ श्रुति हासन एक मॉडल, म्यूजिक कंपोजर और राइटर भी हैं. 14 साल की उम्र से ही उन्होंने फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखनी शुरू कर दी थी. इसके साथ ही श्रुति कई सारी भाषाएं भी बोलना जानती हैं. श्रुति हासन हिन्दी, इंग्लिश, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ जैसी भाषाएं बोल सकती हैं.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक समय क्रिकेटर सुरेश रैना संग एक्ट्रेस के अफेयर की खबरें थीं. सुरेश रैना को श्रुति से प्यार हो गया था. मगर बात ज्यादा आगे नहीं बढ़ सकी. इसके बाद सुरेश रैना ने शादी कर ली. श्रुति हासन भी पर्सनल लाइफ में काफी आगे बढ़ गई हैं. हाल ही में वे अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड माइकल कोर्सल से भी अलग हो गई हैं. माइकल लंदन में एक थिएटर एक्टर हैं. 2016 के बाद से दोनों रिलेशनशिप में थे मगर साल 2019 में श्रुति ने अपने इस रिलेशनशिप पर फुलस्टॉप लगा दिया.

Post navigation

Previous: CAA-NRC के खिलाफ एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने भी उठाया आवाज
Next: निर्भया केसः दोषी मुकेश सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू , राष्ट्रपति ने खारिज की थी दया याचिका

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 4 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.