Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • निर्भया केसः दोषी मुकेश सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू , राष्ट्रपति ने खारिज की थी दया याचिका
  • दिल्ली

निर्भया केसः दोषी मुकेश सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू , राष्ट्रपति ने खारिज की थी दया याचिका

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
image

निर्भया मामले में मौत की सजा पाने वाले मुकेश कुमार सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। दोषी मुकेश की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की बेंच सुनवाई कर रही है। इस बेंच में जस्टिस आर भानुमती, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस बोपन्ना शामिल हैं।

आपको बता दे ,16 दिसंबर, 2016 को दिल्ली में हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड के दोषी मुकेश की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। मुकेश ने राष्ट्रपति के दया याचिका खारिज करने के आदेश को चुनौती दी है। साथ ही एक फरवरी के डेथ वारंट पर भी रोक लगाने की मांग की है। यह और बात है कि दया याचिका पर राष्ट्रपति का फैसला अंतिम माना जाता है, बावजूद इसके मुकेश ने फांसी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट से रहम की गुहार लगाते हुए याचिका दायर की है। 

सुप्रीम कोर्ट ने गत 14 जनवरी को मुकेश की क्यूरेटिव याचिका खारिज कर दी थी। साथ ही विनय की क्यूरेटिव याचिका भी खारिज कर दी गई थी। क्यूरेटिव याचिका खारिज होने के बाद मुकेश ने दया याचिका भेजी थी।

डेथ वारंट जारी, 1 फरवरी की सुबह 6 बजे होनी है फांसी

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से चारों दोषियों की पुनर्विचार याचिका भी खारिज हो चुकी है। उसके बाद ही निचली अदालत ने दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी किया था। निचली अदालत ने चारों दोषियों को फांसी देने के लिए एक फरवरी सुबह छह बजे का वक्त तय किया है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: श्रुति हासन के जन्मदिन पर जाने कुछ खास रोचक बातें …
Next: मंत्री सुरेश राणा के गनर की गोली मारकर हत्या , जंगल में मिला लाश

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 14 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 14 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.