Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दुर्घटना / ओडिशा में ब्रेक फेल होने से बस पुल से नीचे गिरी; 8 की मौत, 40 घायल
  • Uncategorized

दुर्घटना / ओडिशा में ब्रेक फेल होने से बस पुल से नीचे गिरी; 8 की मौत, 40 घायल

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (10)

भुवनेश्वर. ओडिशा के गंजम जिले के तप्तापानी घाटी के पास स्थित पुल से बुधवार तड़के बस नीचे गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 40 घायल हो गए। बस में 50 यात्री सवार थे। जानकारी के मुताबिक, बस रायगडा से बेरहामपुर जा रही थी तभी रास्ते में ब्रेक फेल होने से यह हादसा हो गया। 

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुकांत सेठी ने बताया कि मोहाना, संखेमुंडी, डिगापहाड़ी और बेरहामपुर से लगभग 50 बचावकर्मी मौके पर भेजे गए। सभी घायलों को बेरहामपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूत्रों का कहना है कि कुछ यात्री अभी भी बस में फंसे हैं। बचावकर्मी गैस कटर की मदद से लोगों को निकालने में जुटे हैं।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुख जताया

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। राज्य के परिवहन मंत्री पद्मनाभ बेहरा ने घने कोहरे की वजह से हादसे की आशंका जताई है। इस बीच, सरकार ने हादसे की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया है। 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 2020 हीरो प्लेज़र+ 110 FI BS6 स्कूटर भारत में लॉन्च
Next: भास्कर इंटरव्यू / कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा बोलीं- केजरीवाल डरपोक, भाजपा की हार वास्तव में मोदी की शिकस्त होगी

Related Stories

  • Uncategorized

बिजली संकट दूर करने के लिए विधायक ने मंत्री से की मुलाकात

Sarvoday Times 4 months ago 0
_ (9)
  • Uncategorized

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत ज्योतिर्लिंग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में सम्मिलत हुए

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (1)
  • Uncategorized

कौशल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, युवाओं को उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षण देने के निर्देश

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.