Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • POLICE: ने गूगल की मदद से गांव का पता लगाकर शव परिजनों तक पहुंचाया
  • राज्य

POLICE: ने गूगल की मदद से गांव का पता लगाकर शव परिजनों तक पहुंचाया

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments

मौके पर पहुंची फतेहपुर बेरी थाना पुलिस ने जब उस व्यक्ति के कागज देखे तो पाया कि 10 साल पहले एक कार की टक्कर के कारण इन्हे गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद फतेहपुर बेरी थाना पुलिस ने मामले की जांच लोधी कॉलोनी थाने को सौंप दी।

दरअसल, 2 नवंबर 2018 को पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी कि जसोला आश्रम में रहने वाले एक व्यक्ति की बुखार के कारण मौत हो गई है। वह व्यक्ति बोलने में असक्षम था। साथ ही वह अपनी याददाशत भी खो चुका था। लोधी कॉलोनी में 10 साल पहले हुई दुर्घटना में अपनी आवाज और याददाश्त खो चुके जीत बहादुर बासनेट जीते जी अपने परिजनों से नहीं मिल सके। मगर पुलिस ने गूगल की मदद से उनके गांव का पता लगाकर उनका शव परिजनों तक पहुंचा दिया।

वह एक सड़क हादसे के बाद से जसोला आश्रम में रह रहे थे, मगर उन्हें अपने बारे में कुछ भी याद नहीं था।जांच आरंभ हुई तो पता चला कि 10 साल पहले दुर्घटना होने के बाद उन्हे एम्स में रखा गया था। इलाज के बाद उनके बोल न पाने के कारण उन्हें पुलिस ने आश्रम में रखवा दिया था। आश्रम में उनका मानसिक इलाज भी चल रहा था। आश्रम में रहने के दौरान उन्होंने कई जगह धौलगिरी लिख रखा था।

इस जानकारी पर पुलिस ने गूगल पर ढोलगिरी डाल कर देखा तो वह नेपाल के गांव की लोकेशन दिखाने लगा। पुलिस ने फिर नेपाल अंबेसी में भी संपर्क किया।इस दौरान पता चला कि इस जगह का नाम अंचल धौलागिरी है। फिर पुलिस ने नेपाल जाकर उनके परिवार का पता लगाया।

इसके बाद उनका शव परिवार को सौंप दिया गया। जीत बहादुर का परिवार उन्हें 10 सालों से ढूंढ रहा था, लेकिन जीत की पहचान न हो पाने और उनकी आवाज चले जाने के कारण यह संभव नहीं हो पाया। उन्हें टक्कर मारने वाले चालक को भी सबूतों के अभाव में छोड़ दिया गया था। अब उनकी पहचान होने पर पुलिस उस पर दोबारा मुकदमा चलाएगी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BIHAAR: के मुजफ्फरपुर में अंकज कुमार ठाकुर को गोलि मार के हत्या कर दी
Next: राजधानी लखनऊ: में बेखौफ अपराधियों ने चार दिन में दूसरी बार बीच सड़क पर फायरिंग कर पुलिस को एक और चुनौती दी

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.