Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • टाटा ने भारत में लॉन्च की फुल इलैक्ट्रिक नैक्सॉन EV
  • बिजनेस

टाटा ने भारत में लॉन्च की फुल इलैक्ट्रिक नैक्सॉन EV

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
front-left-side-47

टाटा मोटर्स ने नई सदी की शुरुआत में इलैक्ट्रिक वाहनों को लेकर अपना रवैया आक्रामक कर लिया है. कंपनी ने आज अपनी पहली नई जनरेशन इलैक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी है जिसे ज़िपट्रॉन तकनीक के साथ पेश किया गया है. टाटा मोटर्स ने भारतीय बाज़ार में नैक्सॉन EV लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 13.99 लाख रुपए है और टॉप मॉडल के लिए ये कीमत 15.99 लाख रुपए तक जाती है. टाटा ने नैक्सॉन EV को 3 वेरिएंट्स XM, XM+ और XZ+ में पेश किया है जिन्हें बहुत सारे नए फीचर्स दिए गए हैं.

नैक्सॉन इलैक्ट्रिक SUV के साथ पर्मानेंट मैगनेट एसी मोटर उपलब्ध कराई है जिसे आई67 सर्टिफिकेट वाली लीथियम-आयन लिक्विड-कूल्ड बैटरी से पावर मिलता है. कहने का मतलब ये है कि पानी और धूल इस बैटरी पर कोई प्रभाव नहीं डालते. नैक्सॉन EV में 30.2 किवा का बैटरी पैक लगाया गया है जिससे सिंगल चार्ज में ये कार 312 किमी तक चलाई जा सकती है. नैक्सॉन EV की ये नई पावरट्रेन SUV को 245 एनएम पीक टॉर्क सप्लाई करती है जिससे 9.9 सेकंड में ही ये 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है.

फास्ट चार्जर की मदद से नैक्सॉन की बैटरी को 60 मिनट में 80% चार्ज किया जा सकती है, वहीं सामान्य चार्जर से इसे फुल चार्ज होने में लगभग 8 घंटे का समय लगता है. यहां तक कि फास्ट चार्जिंग से हर मिनट ये कार 4 किमी की रेन्ज के लिए चार्ज होती है और 50% चार्ज बैटरी के साथ नैक्सॉन EV को 150 किमी तक चलाया जा सकता है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 2020 मर्सडीज़-बैंज़ GLE BS6 भारत में हुई लॉन्च
Next: स्कूटर इंडिया पर लगेगा हमेशा के लिए ‘ब्रेक, जाने क्यों

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.