Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शाहीन बाग पर ‘आप की अदालत’ में बोले अरविंद केजरीवाल, कहा- देश की अखंडता और भाईचारे के लिए जो खड़ा है मैं उसके साथ खड़ा हूं
  • दिल्ली
  • मनोरंजन
  • राजनीति

शाहीन बाग पर ‘आप की अदालत’ में बोले अरविंद केजरीवाल, कहा- देश की अखंडता और भाईचारे के लिए जो खड़ा है मैं उसके साथ खड़ा हूं

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (11)

नई दिल्ली: इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ और चेयरमैन रजत शर्मा ने अपने विषेश कार्यक्रम ‘आप की अदालत’ में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को लेकर सवाल किया। रजत शर्मा ने पूछा कि ‘शाहीन बाग में भी आपका कोई रोल नहीं है?’ इसके जवाब में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘बिल्कुल नहीं है।’ इसके बाद उनसे मनीष सिसोदिया के शाहीन बाग में प्रदर्शन करने वालों का समर्थन करने के बयान पर सवाल पूछा गया।

रजत शर्मा ने पूछा कि ‘मनीष सिसोदिया ने तो कहा कि हम शाहीन बाग के साथ खड़े हैं?’ इसपर केजरीवाल ने कहा कि ‘इस देश की एकता, अखंडता और भाईचारे के लिए जो भी खड़ा है, उसके साथ केजरीवाल खड़ा है। शाहीन बाग से कई लोग हमारे पास आ चुके हैं। कई लोगों ने हमसे कहा कि अमित शाह जी आएं और हमसे बात करें। अगर हमारे देश के गृह मंत्री एक रास्ता नहीं खुलवा सकते तो फिर क्या गृह मंत्री।’

ऐसे कई और तीखे सवाल अरविंद केजरीवाल से ‘आप की अदालत’ में पूछे गए, जिनका उन्होंने भी बड़े सीधे और बेबाक तरीके के जवाब दिया। ऐसे ही सवालों और जवाबों ने इस इंटरव्यू को बेहद खास और धमाकेदार बना दिया है। आप यह इंटरव्यू आज रात दस बजे इंडिया टीवी पर ‘आप की अदालत’ में देखना ना भूलें। अगर किसी वजह से आप टीवी के पास नहीं हैं या घर से बाहर हैं तो आप हमारी बेवसाइट www.indiatv.in पर भी यह इंटरव्यू लाइव देख सकते हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चीन के वुहान से 324 लोगों को भारत ला रही है एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट
Next: सैनिक स्कूल एंट्रेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 16 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 16 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.