Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना वायरस :कोरोना वायरस का दूसरा मरीज केरल में मिला,चीन से लौटा था कुछ दिन पहले ही
  • Uncategorized

कोरोना वायरस :कोरोना वायरस का दूसरा मरीज केरल में मिला,चीन से लौटा था कुछ दिन पहले ही

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
PRC

खतरनाक कोरोना वायरस (Coronavirus) का एक और मरीज भारत में मिला है. ये मरीज भी केरल से है. इससे पहले भी ये मामला केरल से ही आया था. डॉक्टर और सरकारी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर दी है. ये मरीज केरल के किस इलाके से है इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक ये शख्स भी पिछले दिनों चीन गया था. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘मरीज कोरोना वायरस से पीड़ित पाया गया है और उसे अस्पताल में अलग कमरे में रखा गया है.’ उन्होंने बताया कि मरीज की हालत स्थिर है और उस पर करीबी नजर रखी जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल में 1793 लोगों को फिलहाल निगरानी में रखा गया है.

देश लौट रहे हैं चीन से भारत के लोग
इस बीच चीन के वुहान प्रांत में कोरोना वायरस के चलते वहां फंसे भारतीयों को वापस लाने वाली एयर इंडिया की दूसरी फ्लाइट भी रविवार को दिल्ली पहुंच गई. इस स्पेशल फ्लाइट में 323 भारतीय नागरिक सवार हैं. इसके साथ ही मालदीव के 7 लोगों को भी इसी विमान से वापस लाया गया है. इससे पहले शनिवार को एअर इंडिया का विमान 324 भारतीय नागरिकों को भारत वापस लेकर आया था. यानी कुल मिलाकर अब तक 647 भारतीय वापस आ चुके हैं.

चीन में फैले घातक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 304 हो गई है और इससे 14,380 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में बताया कि शनिवार तक इस बीमारी के कारण 304 लोगों की मौत हो गई और 14,380 लोगों के इस विषाणु से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. चीन के एनएससी के अनुसार सभी लोगों की मौत हुबेई प्रांत में हुई है. आयोग ने बताया कि शनिवार को इस संक्रमण के 4,562 नए संदिग्ध मामले सामने आए. उसने बताया कि शनिवार को 315 मरीज गंभीर रूप से बीमार हो गए और 85 लोगों को स्वास्थ्य सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

Post navigation

Previous: लखनऊ: विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, भाई भी जख्मी दिनदहाड़े हत्या,
Next: Nirbhaya Case:फांसी टालने के खिलाफ आज दोपहर 3 बजे दिल्ली हाईकोर्ट करेगा फैसला

Related Stories

MMP_9970
  • Uncategorized

फैजुल्लागंज में इस वर्ष अतिवृष्टि के कारण हुए जलभराव जैसी समस्या भविष्य में न हो, इसके लिए रक्षामंत्री के साथ मुख्यमंत्री की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
  • Uncategorized

बिजली संकट दूर करने के लिए विधायक ने मंत्री से की मुलाकात

Sarvoday Times 5 months ago 0
_ (9)
  • Uncategorized

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत ज्योतिर्लिंग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में सम्मिलत हुए

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.