Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लखनऊ: विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, भाई भी जख्मी दिनदहाड़े हत्या,
  • उत्तर प्रदेश

लखनऊ: विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, भाई भी जख्मी दिनदहाड़े हत्या,

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
up-leader-of-world-hindu-mahasabha-shot-dead-in-broad-daylight-in-lucknow_319997

राजधानी लखनऊ में अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार हमलावरों ने उनके सिर में कई गोलियां मारीं और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। सुबह-सुबह हुए इस हत्याकांड के बाद मौके पर लखनऊ के पुलिस कमिश्नर और आला अधिकारी पहुंचे। इससे पहले बीते साल हिंदूवादी नेता और हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के रहने वाले रणजीत जब सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तो बाइक सवार बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी। रणजीत की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है। रंजीत के भाई को हाथ में गोली लगी, जिसके कारण उनका भाई घायल हो गया है. घायल हालात में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रंजीत गोरखपुर के रहने वाले थे और यहां ओसीआर बिल्डिंग के बी-ब्लाक में रहते थे. इससे पहले रंजीत समाजवादी पार्टी के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम किया करते थे. वहीं मौके से हत्या के आरोपी फरार हो गए हैं. पुलिस की 6 टीम और क्राइम ब्रांच हत्यारे को पकड़ने के लिए जुट गई हैं.

मामले में डीसीपी सेंट्रल दिनेश सिंह का कहना है कि पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. जल्दी ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा.

Post navigation

Previous: भारतीय वायु सेना के एएन -32 विमान ने पहली बार 10 फीसद जैव-जेट ईंधन के साथ भरी उड़ान
Next: कोरोना वायरस :कोरोना वायरस का दूसरा मरीज केरल में मिला,चीन से लौटा था कुछ दिन पहले ही

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.