Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • योगी साधा निशाना कहा- कश्मीर में कांग्रेस बिरयानी खिलाती थी, शाहीन बाग में केजरीवाल खिला रहे
  • राजनीति

योगी साधा निशाना कहा- कश्मीर में कांग्रेस बिरयानी खिलाती थी, शाहीन बाग में केजरीवाल खिला रहे

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-20

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चाहें तो शाहीन बाग का धरना खत्म हो जाए, लेकिन वोट बैंक की राजनीति के लिए वह इस ऐसा नहीं चाहेंगे। योगी यहीं नहीं रुके, इस बीच उन्होंने कांग्रेस और आप दोनों को निशाने पर लेते हुए कहा कि कश्मीर में कांग्रेस बिरयानी खिलाती थी और शाहीन बाग में केजरीवाल खिला रहे हैं। वहीं विकास के मुद्दे पर भी उन्होंने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले उत्तर प्रदेश की सड़कें बदहाल हुआ करती थीं, लेकिन अब दिल्ली की सड़कों की हालत खराब है। उन्होंने शनिवार को भाजप प्रत्याशियों के समर्थन में मुस्तफाबाद , करावल नगर, आदर्श नगर, नरेला एवं रोहिणी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री योगी इस दौरान नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) से लेकर बदहाल सड़कों तक के मुद्दे पर केजरीवाल को घेरते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि जो लोग महिला सशक्तीकरण की बात करते थे। उन्होंने ही नैना साहनी को टुकड़े-टुकड़े कर तंदूर में जलाया, शाहबानो के मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को खारिज करने के लिए जिन्होंने संसद का दुरुपयोग किया। आज वह लोग तीन तलाक, अनुच्छेद 370, सहित सामाजिक न्याय के लिए बनाए गए कानूनों का विरोध कर रहे हैं।

केजरीवाल को बेहतर रेल सेवा, बेहतर स्वास्थ्य सेवा, बेहतर आवागमन, बेहतर योजनाएं नहीं उन्हें शाहीन बाग चाहिए। ऐसे कुशासन को समाप्त करने के लिए दिल्ली को उत्कृष्ट राजधानी बनाने के लिए मैं भाजपा के लिए जनादेश मांगने आपके बीच आया हूं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सीएए का विरोध करने वालों पर कैसे रोक लगती है, यह उत्तर प्रदेश से सीखना चाहिए। चुनावी माहौल है और विपक्षी पार्टियां ही इस माहौल को गरम रखना चाहती हैं। दिल्ली चुनाव में पाकिस्तान के मंत्री केजरीवाल सरकार का समर्थन कर रहे हैं, तो उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि केजरीवाल सरकार के संबंध कहां तक हैं। सीएए कानून देश के किसी नागरिक के खिलाफ नहीं है, बल्कि उन विदेशी घुसपैठियों के खिलाफ है, जो भारत में आतंक फैलाने का कार्य कर रहे हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: केजरीवाल ने शाहीन बाग में चली दिनदहाड़े गोलियां पर जताई नाराजगी
Next: शाहीन बाग फायरिंग : सोनम कपूर ने कहा , यह न कर्म है न धर्म और स्वर भास्कर ने भी ट्वीट…..

Related Stories

Untitled-1
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति

प्रधानमंत्री 28 फरवरी को राजस्थान का दौरा करेंगे

Sarvoday Times 7 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य

विधान सभा चुनाव-2027 से पहले अंदरुनी घमासान ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन, सड़क पर पहुंचा बंद कमरों का आक्रोश

Sarvoday Times 8 months ago 0
WhatsApp Image 2025-08-21 at 6.54.18 PM (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

काशी रुद्रास की जीत की हैट्रिक, नोएडा किंग्स 88 रनों से धराशायी

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.