केजरीवाल ने शाहीन बाग में चली दिनदहाड़े गोलियां पर जताई नाराजगी
1 min read
शाहीन बाग में शनिवार को फिर फायरिंग हुई। इससे नाराज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि अमित शाह जी, ये आपने क्या हाल बना रखा है हमारी दिल्ली का। दिनदहाड़े गोलियां चल रहीं है। कानून व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। चुनाव आते जाते रहेंगे, राजनीति भी चलती रहेगी, लेकिन दिल्ली के लोगों की खातिर, कृपया कानून व्यवस्था ठीक करने पर ध्यान दीजिए।
सीएए और एनआरसी को लेकर दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले डेढ़ महीने से चल रहे धरने में उस वक्त सनसनी मच गई जब एक हमलावर ने वहां गोली चला दी है। इससे पहले 30 जनवरी को जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के इलाके में एक नाबलिग ने फायरिंग की थी। जामिया के बाद अब शाहीन बाग में गोली चलने से लोगों में दहशत है। शाहीन बाग में पिछले कई दिनों से रहे प्रदर्शन में काफी ज्यादा महिलाएं शामिल हो रही हैं। पुलिस ने बताया कि वह शख्स हवा में फायरिंग कर रहा था। उसका नाम कपिल गुर्जर है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।