Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 361
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 361

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
quint-hindi_2020-02_306f5bed-4b88-4595-99f1-6c177a78d1e2_ap_20022434749667_wide_903876f24886c6533803273d908cbbbd268d8342_s800_c85

चीन में कोरोनावायरस के कारण 57 और लोगों की मौत हो जाने के साथ ही इस विषाणु की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 361 हो गई है. चीन स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को इसके 17,205 मामलों की पुष्टि की. चीन राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने सोमवार को अपनी दैनिक रिपोर्ट में कहा कि दो फरवरी को कोरोना वायरस के 2,829 नए मामले सामने आए हैं. इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 17, 205 हो गई है.

रविवार को इसकी चपेट में आने से 57 और लोगों की जान चली गई, जिससे इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 361 हो गई. आयोग ने बताया कि रविवार को जिन 57 लोगों की जान गई उनमें से 56 हुबई प्रांत के थे और एक व्यक्ति की मौत चोंगक्विंग में हुई. इस संक्रमण से सर्वाधिक लोगों की मौत हुबेई प्रांत में हुई है. हुबेई की राजधानी वुहान में दिसम्बर में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलना शुरू हुआ था और अब यह संक्रमण दुनिया भर में फैल गया है.

टिप्पणियां
उसने बताया कि रविवार को 5,173 नए संभावित मामले सामने आए हैं. रविवार को 186 मरीजों की हालत गंभीर हो गई और 147 लोगों को अस्पताल से छुट्टी से दी गई थी. आयोग ने बताया कि 2,296 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और 21,558 लोगों के वायरस से पीड़ित होने की आशंका है. गौरतलब है कि कोरोना वायरस विषाणुओं का एक बड़ा समूह है लेकिन इनमें से केवल छह विषाणु ही लोगों को संक्रमित करते हैं. इसके सामान्य प्रभावों के चलते सर्दी-जुकाम होता है लेकिन ‘सिवीयर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम’ (सार्स) ऐसा कोरोनावायरस है जिसके प्रकोप से 2002-03 में चीन और हांगकांग में करीब 650 लोगों की मौत हो गई थी.

Post navigation

Previous: जामिया यूनिवर्सिटी के गेट पर फायरिंग
Next: एक्टिंग के अलावा इस कला में भी माहिर कुणाल खेमू, सामने आया टैलेंट

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.