Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जामिया यूनिवर्सिटी के गेट पर फायरिंग
  • दिल्ली

जामिया यूनिवर्सिटी के गेट पर फायरिंग

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
rajexpress_2020-02_7288faac-b875-4da0-992e-8f5709d8d442_Jamia_firing

दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया के पास रविवार रात फायरिंग की घटना सामने आई है. बताय जा रहा है कि जामिया के गेट नंबर 5 के पास गोलीबारी हुई है. लेकिन दिल्ली पुलिस को इस मामले में अब तक कोई सबूत नहीं मिले हैं. पुलिस को मौके से कोई कारतूस बरामद नहीं हुआ. दिल्ली पुलिस ने अब तक जो सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, उनमें कोई संदिग्ध नहीं दिखाई दिया. हालांकि, पुलिस अभी और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है.

इसी वजह से अभी तक यह साफ नहीं हुआ कि जामिया के पास बीती रात फायरिंग हुई है या नहीं. हालांकि, दिल्ली पुलिस अभी जांच में जुटी हुई हैं.

वहीं, जामिया कॉर्डिनेशन कमेटी ने फायरिंग होने की तस्दीक की है. कमेटी के सदस्यों ने बताया कि गेट नंबर 5 के पास दो अज्ञात लोगों ने गोली चलाई. गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. यह पिछले चार में दिनों में फायरिंग की तीसरी घटना है. जब जामिया और शाहीन बाग में हो रहे नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान फायरिंग हुई है.

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों ने भी गोली चलने की पुष्टि की है. गोली चलने की शिकायत मिलने के बाद जामिया नगर के SHO अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके में तलाशी अभियान चलाया. साथ ही आरोपियों के मौके पर गाड़ी से आने को लेकर अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि आरोपी स्कूटर पर सवार थे, कुछ का कहना है कि वह स्कूटी से आए थे, तो कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी कार से आए थे.

Post navigation

Previous: सैफ अली खान की फिल्म ‘जवानी जानेमन’ ने वीकेंड पर किया धमाल
Next: चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 361

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 months ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 months ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.