Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Samsung Galaxy Note 10 Lite की सेल आज से शुरू
  • गैजेट्स

Samsung Galaxy Note 10 Lite की सेल आज से शुरू

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (1)

सैमसंग के लेटेस्ट स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 10 लाइट (Samsung Galaxy Note 10 Lite) की सेल आज से शुरू हो गई है। ग्राहक इस मिड रेंज प्रीमियम स्मार्टफोन को ऑनलाइन (कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट) और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे। इसके अलावा ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स मिलेंगे। आपको बता दें कि कंपनी ने इस फोन को जनवरी की शुरुआत में पेश किया था। इस डिवाइस की खास बात यह है कि यूजर्स को इसमें नोट 10 की तरह एस पेन का सपोर्ट मिला है।

इस फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है। डिस्प्ले इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड है। इस फोन में 7 नैनोमीटर का प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज है। प्रोसेसर के मॉडल और कंपनी के बारे में फिलहाल कोई जानकारी मौजूद नहीं है। फोन के साथ एस पेन स्टाइलस भी मिलेगा जिसमें लो एनर्जी और एयर कमांड जैसे कई फीचर्स हैं।

सैमसंग ने इस फोन को दो रैम वेरिएंट के साथ भारतीय बाजार में उतारा है, जिसमें एक 6 जीबी रैम और दूसरा 8 जीबी रैम का वेरिएंट है। वहीं, कंपनी ने पहले वेरिएंट की 38,999 रुपये और दूसरे वेरिएंट की 40,999 रुपये कीमत रखी है। इसके अलावा यह फोन ऑरा ग्लो, ऑरा ब्लैक और ऑरा रेड कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी करने पर 5,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। इसके अलावा ग्राहक इस फोन को नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ खरीद सकेंगे।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्लीः बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने कहा, जिन्ना वाली राजनीति कर रहे हैं केजरीवाल
Next: Moto G8 Plus की कीमत में आई भारी गिरावट

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.