Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अवॉर्ड्स में धांधली की धारणा को लेकर बोली विद्या बालन, जब वह आपके हाथ में होता है सबकुछ उचित होता है
  • मनोरंजन

अवॉर्ड्स में धांधली की धारणा को लेकर बोली विद्या बालन, जब वह आपके हाथ में होता है सबकुछ उचित होता है

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
6569eec22a20db82c81c889e5c3700c0

अपने फिल्मी करियर में कई सफलताएं हासिल करने के साथ ही प्रशंसा पा चुकीं अभिनेत्री विद्या बालन  भारत में अवॉर्ड समारोहों में धांधली करने वाली लोकप्रिय धारणा का विरोध करती हैं। एक लोकप्रिय बॉलीवुड अवॉर्ड समारोह के 2020 संस्करण का प्रमोशन करने के दौरान अभिनेत्री ने कहा कि जब कोई कलाकार अवॉर्ड जीतता है तो फिर सब कुछ उचित लगने लगता है। आगामी 65वें एमेजॉन फिल्मफेयर अवॉर्ड 2020 के प्रमोशनल कार्यक्रम के दौरान विद्या ने कहा, “लोग अवॉर्ड समारोहों के बारे में काफी कुछ बोलते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि जब आपको वह (अवॉर्ड) आपके हाथ में मिलता है, तो सब कुछ उचित लगने लगता है।”

अभिनेत्री ने आगे कहा, “वह अहसास काफी खास होता है (अवॉर्ड विजेता बनने के बाद) सबसे पहले तो फिल्मफेयर अवॉर्ड का वह स्टैच्यू खुद में ही काफी खूबसूरत है। यह उद्योग और दर्शकों के प्यार और सराहना का प्रतीक होता है, इसलिए यह मेरे लिए बहुत खास है।

अभिनेत्री ने कहा, “मेरे ख्याल से हर भारतीय अभिनेता और अभिनेत्री का यह फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतना सपना लगता है। यह मेरा भी सपना रहा है, लेकिन मैंने कभी स्वीकृति भाषण तैयार नहीं की, क्योंकि आप अवॉर्ड जीतने की मंशा जितनी रखोगे, आप उसे जीतने के बाद उतना ही चिंतित महसूस करेंगे। यह वास्तव में मेरे साथ लगातार चार साल हुआ। मैंने तीन साल तक सर्वश्रेष्ठ कलाकार (महिला) का अवॉर्ड जीता और एक बार मैंने सर्वश्रेष्ठ कलाकार (महिला) क्रिटिक्स अवार्ड जीता।”

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Moto G8 Plus की कीमत में आई भारी गिरावट
Next: Lava Z53 दमदार बैटरी का साथ हुआ लॉन्च

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.