Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Lava Z53 दमदार बैटरी का साथ हुआ लॉन्च
  • गैजेट्स

Lava Z53 दमदार बैटरी का साथ हुआ लॉन्च

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (2)

टेक कंपनी लावा ने जेड सीरीज के जेड 53 (Lava Z53) स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस फोन में गूगल असिस्टेंट बटन, पावरफुल प्रोसेसर, एचडी प्लस डिस्प्ले और दमदार कैमरे का सपोर्ट मिलेगा। इतना ही नहीं इस फोन में फेस रिकॉग्नाइजेशन फीचर भी दिया गया है। कंपनी ने इससे पहले लावा जेड 71 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारा था, जिसको लोगों ने बहुत पसंद किया था।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.1 इंच का ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। लेकिन अब तक इस फोन की रैम और प्रोसेसर की जानकारी नहीं मिली है। कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस फोन के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। हालांकि, बजट स्मार्टफोन होने की वजह से इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है।

कंपनी ने इस फोन की कीमत 4,829 रुपये रखी है। इस फोन को केवल ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। वहीं, ऑफर्स की बात करें तो जियो इस फोन की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 1,200 रुपये के रिचार्ज वाउचर्स के साथ अतिरिक्त 50 जीबी डाटा देगा। हालांकि, ग्राहकों को यह डाटा सिर्फ 199 और 299 रुपये वाले प्लान पर ही मिलेगा।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अवॉर्ड्स में धांधली की धारणा को लेकर बोली विद्या बालन, जब वह आपके हाथ में होता है सबकुछ उचित होता है
Next: Puma ने अपनी पहली स्मार्टवॉच की लॉन्च

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.